Mon, 19 Oct 2026 | 11:11:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

मुख्य अभियंता की हठधर्मिता ने बूंद - बूंद पानी के लिये तरसा दिया

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 02, 2025 10:29 pm / Post views : 235

मुख्य अभियंता की हठधर्मिता ने बूंद - बूंद पानी के लिये तरसा दिया
शेयर करें:

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कहा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर, मुख्य अभियंता पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायें

Seoni 01 April 2025 सिवनी यशो:- जैसा कि दैनिक यशोन्नति द्वारा पूर्व में ही यह प्रकाशित किया जा चुका है कि भीमगढ़ बांध निर्धारित मात्रा में पानी का स्टोर नहीं रखा गया है और आगामी दिनों में जिले में भीषण जल संकट की स्थिती निर्मित हो सकती है । भीमगढ़ जलाशय के सहारे संचालित होने वाली पेयजल प्रदाय इकाईयाँं अप्रैेल माह में ही दम तोड़ रही है अनेक स्थानों पर पेयजल की समस्या खड़ी हो गयी है और इसमें सबसे अधिक प्रभावित सामूहिक नल जल योजनाएँ और सिवनी नगर की पेयजल सप्लाई लडलखड़ा रही है । अनेक स्थानों से पेयजल की सप्लाई में आ रही बाधा से सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन परेशान हो रहे है । बताते है कि दिन भर पानी की समस्या को लेकर आ रहे आवेदन और फोन से विधायक की चिंता बढ़ गयी है । सिवनी विधायक श्री राय ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि पेयजल की समस्या जल संसाधन के प्रभारी मुख्य अभियंता की हठधर्मिता के कारण बढ़ गयी है मामले की जाँच कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये । सिवनी विधायक ने अपने में लिखा है कि ग्रीष्म ऋतु में आमजनों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु पानी की एक निश्चित मात्रा भीमगढ़ बॉध में आरक्षित रखी जाती है ताकि पेयजल की समस्या उत्पन्न ना हो सके, किन्तु जल संसाधन विभाग सिवनी में पदस्थ प्रभारी मुख्य अभियन्ता अशोक डहेरिया द्वारा पेयजल के लिए भीमगढ़ बॉध में स्टोर (आरक्षित) रखे गये पानी को अपनी हठधर्मिता के चलते बालाघाट जिले की ओर जाने वाली नहरों एवं नदियों-तालाबों में छोड़ दिया गया है तथा नदी-नालों से जबरदस्ती पानी बहा दिया गया, जिससे सामूहिक नल-जल योजना, अनेक ग्रामों के साथ ही नगरपालिका सिवनी की पेयजल सप्लाई बंद हो गई और ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय क्षेत्र में पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है । तीन दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सिवनी विधायक ने कहा है कि ग्रीष्म ऋतु के माह अप्रैल में पेयजल सप्लाई की यह स्थिति है तो आगामी माहों में पेयजल समस्या की और भीषण स्थिति निर्मित होगी । श्री राय ने कहा है कि स्थिती को निर्मित करने के लिये दोषी श्री डहेरिया द्वारा पेयजल के लिए भंडारित पानी को नहरों, नदी-नालों में छोड़े जाने के कार्य की उचित जॉच एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये एवं आमजनों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुंनिश्चित की जाये । जिला कलेक्टर को लिखे पत्र के साथ श्री राय ने मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव, जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश के मुख्य सचिव एवं जलसंसाधन विभाग के मुख्य सचिव को पत्र की प्रतिलिपि प्रेषित की है । सिवनी विधायक का प्रयास लाया रंग, हट गयी शराब दुकान

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें