Mon, 19 Oct 2026 | 05:27:25 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

धनौरा में उतरा पूरा प्रशासन, 601 फरियादियों की चौखट पर पहुंचा समाधान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 05, 2026 09:42 am / Post views : 105

धनौरा में उतरा पूरा प्रशासन, 601 फरियादियों की चौखट पर पहुंचा समाधान
शेयर करें:

धनौरा विशेष जनसुनवाई: कलेक्टर नेहा मीना ने सुने 601 आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण

सिवनी यशो:- दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों के नागरिकों को जिला मुख्यालय तक आने की परेशानी से राहत देने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद पंचायत धनौरा में आयोजित विशेष जनसुनवाई आमजन के लिए राहत का प्रभावी मंच साबित हुई। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चली जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 601 आवेदन प्राप्त हुए। [caption id="attachment_49730" align="alignnone" width="300"]धनौरा जनपद पंचायत में विशेष जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनतीं कलेक्टर नेहा मीना। धनौरा  विशेष जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने 601 आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।[/caption] कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने स्वयं प्रत्येक आवेदक से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों की रही उपस्थिति 

जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, मध्यप्रदेश जल निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ऊर्जा, कृषि, सहकारिता, जनजातीय कार्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। [caption id="attachment_49733" align="aligncenter" width="300"]धनौरा जनपद पंचायत में विशेष जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनतीं कलेक्टर नेहा मीना। धनौरा विशेष जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने 601 आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।[/caption] कलेक्टर ने विभागवार आवेदनों की समीक्षा कर जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दिव्यांग पेंशन का रास्ता खुला

ग्राम मेहता निवासी रानू गोस्वामी ने आधार अपडेट नहीं होने से दिव्यांग पेंशन नहीं मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही उनका आधार अपडेट कराया गया, जिससे उन्हें पेंशन मिलने का मार्ग प्रशस्त किया। [caption id="attachment_49732" align="aligncenter" width="300"]धनौरा जनपद पंचायत में विशेष जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनतीं कलेक्टर नेहा मीना। धनौरा विशेष जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने 601 आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।[/caption]

किसान को मिली रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता

ग्राम नागनदेवरी निवासी अमान सिंह पटैल ने गेहूं की फसल खराब होने से आर्थिक संकट की जानकारी दी। कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी से तत्काल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई। उन्होंने खाद वितरण में अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत भी दर्ज कराई, जिस पर उप संचालक कृषि को जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

राजस्व और शिक्षा से जुड़े मामलों पर भी त्वरित कार्रवाई

ग्राम कुड्डो निवासी कोपीबाई भलावी ने राजस्व अभिलेख से नाम हटने की शिकायत की। इस पर एसडीएम (राजस्व) को सुनवाई कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम घाट पिपरिया निवासी निधि डेहरिया ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची और माइग्रेशन प्रमाण-पत्र में पिता के नाम की त्रुटि सुधार का आवेदन दिया। कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शैक्षणिक सहायता और पेयजल समस्या पर भी सुनवाई

नन्दकिशोर बंजारा ने पात्र होने के बावजूद पुत्री को गणवेश, स्टेशनरी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री की राशि नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने जांच कर पात्रतानुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। ग्राम घोघरीमाल के ग्रामीणों ने समूह नल-जल योजना के बावजूद पेयजल संकट की समस्या रखी। जल निगम द्वारा विद्युत बाधा का कारण बताए जाने पर कलेक्टर ने जल निगम एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपार्जन भुगतान की शिकायत पर जांच के निर्देश

ग्राम कुडारी निवासी ओमप्रकाश इनवाती ने गेहूं उपार्जन की राशि नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर सहकारिता विभाग को जांच कर पात्रता अनुसार शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई में नामांतरण, सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पेयजल, बिजली, सड़क, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सहकारिता सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी 601 आवेदनों का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ समय-सीमा में निराकरण कर आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम बिसन सिंह सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें:- दतिया उपचुनाव की हार पर भाजपा का बड़ा एक्शन, पूरा जिला संगठन भंग EXCLUSIVE | 322 पदों की मल्टीटास्क भर्ती में ‘मल्टीपल गेम’ का संदेह! चयन, तैनाती, वेतन और सरकारी भुगतान की पूरी व्यवस्था जांच के घेरे में यूरिया नहीं मिलने से भड़के किसान, अमरवाड़ा में सड़क पर उतरे; अधिकारियों ने संभाली स्थिति “जो एक बार एमपी आता है, वह वापस नहीं जाता…” सीएम मोहन का निवेशकों को संदेश, ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन https://ddnews.gov.in/lawyers-from-across-the-country-submit-memorandum-to-delhi-police-commissioner-demanding-a-halt-to-the-proposed-march-to-the-pms-residence/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष