Mon, 19 Oct 2026 | 08:09:45 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

हर घर जल से बदली ग्राम अलोनिया की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाली का आधार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 08, 2026 07:05 pm / Post views : 31

हर घर जल से बदली ग्राम अलोनिया की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाली का आधार
शेयर करें:
ग्राम अलोनिया जल जीवन मिशन - हर घर जल से बदली ग्राम अलोनिया की तस्वीर, जल जीवन मिशन से पहुंचा हर घर पानी
Seoni 08 June 2026 सिवनी यशो:- विकासखंड सिवनी की ग्राम पंचायत अलोनिया आज जल जीवन मिशन की बदौलत बदलाव और खुशहाली की नई मिसाल बनकर सामने आई है। कभी पेयजल संकट से जूझने वाला यह गांव अब “हर घर जल” अभियान के सफल क्रियान्वयन के कारण स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सुविधा से जुड़ चुका है। [caption id="attachment_46579" align="alignnone" width="768"]ग्राम अलोनिया में जल जीवन मिशन योजना जल जीवन मिशन के तहत ग्राम अलोनिया में हर घर तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल।[/caption] लगभग 647 की आबादी वाले ग्राम अलोनिया में पहले लोगों को पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के दिनों में हालात और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाते थे। महिलाओं और बच्चों का काफी समय पानी लाने में व्यतीत होता था, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता था। लेकिन अब जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित बंडोल ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना ने गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं। [caption id="attachment_46577" align="alignleft" width="225"]ग्राम अलोनिया में जल जीवन मिशन योजना जल जीवन मिशन के तहत ग्राम अलोनिया में हर घर तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल।[/caption]

133 परिवारों को मिला नल कनेक्शन

योजना के तहत ग्राम अलोनिया के 133 परिवारों को फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) प्रदान किए गए हैं। गांव में स्थापित ओवरहेड टैंक एवं सुव्यवस्थित पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से प्रत्येक घर तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। जल वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए गांव में 6 वाल्व एवं 8 वाल्व चैंबर बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से प्रतिदिन निर्धारित समय पर विभिन्न मोहल्लों में जलापूर्ति की जा रही है।

महिलाएं कर रहीं जल गुणवत्ता की जांच

ग्राम अलोनिया में जल की उपलब्धता के साथ उसकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित महिलाएं नियमित रूप से पानी की जांच कर ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही जल उपयोग की निगरानी के लिए गांव में वाटर मीटर भी लगाए गए हैं, जिससे जल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

समिति कर रही संचालन और रखरखाव

योजना के सफल संचालन एवं रखरखाव के लिए गांव में विलेज वाटर एंड सैनिटेशन कमेटी का गठन किया गया है। समिति द्वारा जल कर संग्रहण, संचालन एवं रखरखाव का कार्य किया जा रहा है, जिससे योजना का संचालन निरंतर और व्यवस्थित रूप से हो रहा है। ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता ने योजना को मजबूत आधार प्रदान किया है और गांव में सामुदायिक भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

स्कूल और आंगनवाड़ी को भी मिला लाभ

जल जीवन मिशन का प्रभाव केवल घरेलू उपयोग तक सीमित नहीं रहा है। गांव के माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में भी अब पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे बच्चों और महिलाओं को होने वाली परेशानियों में कमी आई है तथा समय की बचत के साथ स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर हुई है।

“हर घर जल” से “हर घर खुशहाल” तक का सफर

ग्रामीणों का कहना है कि पहले पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता था, जबकि अब घर पर ही नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे समय और श्रम की बचत होने के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। ग्राम अलोनिया आज जल जीवन मिशन की सफलता का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। सामुदायिक सहभागिता, महिलाओं की सक्रिय भूमिका, नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण और प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से गांव ने यह साबित कर दिया है कि बेहतर योजना क्रियान्वयन और जनभागीदारी से “हर घर जल” का सपना साकार किया जा सकता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें