Wed, 21 Oct 2026 | 03:36:37 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सिवनी में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के दिए टिप्स, हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 13, 2026 10:33 pm / Post views : 23

सिवनी में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के दिए टिप्स, हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी
शेयर करें:
Seoni 13 July 2026 सिवनी यशो:- छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को मठ कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिवनी में मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग मनोज लारोकर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रशासक सुश्री ईशा बाल्मीक के मार्गदर्शन में किया गया। यह भी पढ़े :- सिवनी नगरपालिका में ‘करोड़ों का खेल’! कांग्रेस का आरोप- डेढ़ घंटे में 117 प्रस्ताव पास, खरीदी से भुगतान तक बड़ा भ्रष्टाचार कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर श्रीमती वर्षा बैंस ने छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए संचालित वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सहायता) तथा 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति या साइबर ठगी की घटना में तत्काल इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। यह भी पढ़े :- सिवनी में इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियों से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, बैंकिंग फ्रॉड तथा साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए। साथ ही किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान शहरी परियोजना कार्यालय की पर्यवेक्षक श्रीमती कविता दुबे एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने छात्राओं को संतुलित आहार, पोषण, किशोरी स्वास्थ्य तथा स्वच्छ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। यह भी पढ़े :- PMFME योजना से बदली मयूर ठाकुर की पहचान, दुग्ध संग्रहकर्ता से बने सफल उद्यमी इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती भाविका वासनिक, श्रीमती प्रभावती बनवाले, श्रीमती चंद्रकांता भलावी, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आभा सिंह, विद्यालय का समस्त स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़े :-आज बालाघाट में भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी करेंगे मार्गदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना था। https://www.kaspersky.com/resource-center/threats/what-is-cybercrime

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष