Mon, 19 Oct 2026 | 02:50:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

हर घर तिरंगा अभियान : धनौरा में निकली साइकिल और पैदल तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 11, 2026 06:13 pm / Post views : 11

हर घर तिरंगा अभियान : धनौरा में निकली साइकिल और पैदल तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह
शेयर करें:

धनौरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली साइकिल और पैदल तिरंगा यात्रा

Seoni 11 August 2026 सिवनी / धनौरा यशो:- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत मंगलवार को धनौरा नगर में देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद पंचायत धनौरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से साइकिल तिरंगा यात्रा और पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

विद्यार्थियों ने निकाली साइकिल तिरंगा यात्रा

सुबह जनपद स्तर से जनपद पंचायत, जनअभियान परिषद, एनआरएलएम, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता में कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला एवं सांदीपनि विद्यालय धनौरा के छात्र-छात्राओं द्वारा साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर के विभिन्न मार्गों से साइकिल यात्रा निकालते हुए नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम में आनंद उइके, श्याम उइके, वीरसिंह वैश्ले, नवांकुर संस्था से पीतम रजक, रामप्रसाद निर्मलकर, जितेंद्र डहेरिया मेंटर्स सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रंगोली के माध्यम से दिया देशभक्ति का संदेश

कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रंगोली के माध्यम से तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा

दोपहर में जनपद पंचायत धनौरा की ओर से जनप्रतिनिधियों की सहभागिता में नगर में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ जनपद पंचायत परिसर से हुआ और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा पुनः जनपद पंचायत परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पैदल तिरंगा यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सहभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। यात्रा में जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह भलावी, जनपद उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह उइके, जप सदस्य मामलेश पटेल, जप सदस्य शेख मुस्लिम डबलू भाई, अमान सिंह शिवेदी, जप सदस्य प्रदीप कुमार टेकाम, जनपद पंचायत धनौरा के सीईओ ओमकार सिंह ठाकुर, पीसीओ सनत कुमार जैन एवं एपीओ भूपेंद्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करें। यह भी पढ़े :- बरघाट कॉलेज में तिरंगा रैली, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प 13 अगस्त को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे: दुनिया में करीब 10 फीसदी लोग हैं बाएं हाथ से काम करने वाले, जानिए क्यों मनाया जाता है यह खास दिन पुलिस के 27,534 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति, सीएम बोले- सरकार आपके परिवार के लिए सबकुछ करेगी सुशासन का आधार न्याय, हर नागरिक तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : CM डॉ. मोहन यादव https://harghartiranga.com/about

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष