Thu, 22 Oct 2026 | 11:45:38 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन

बरघाट कॉलेज में तिरंगा रैली, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 10, 2026 09:02 pm / Post views : 10

बरघाट कॉलेज में तिरंगा रैली, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प
शेयर करें:
बरघाट कॉलेज में तिरंगा रैली, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प

Seoni 10 August 2026 सिवनी यशो:- शासकीय महाविद्यालय बरघाट में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा लेकर निकली रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

महाविद्यालय परिसर से निकली तिरंगा रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर ‘हर घर तिरंगा’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

रैली के माध्यम से आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान की भावना के साथ सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों ने ली राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ

कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान को सदैव बनाए रखने का संकल्प लिया।

तिरंगा त्याग और गौरव का प्रतीक : प्राचार्य

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एल. इनवाती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, स्वतंत्रता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. पंकज कुमार गहरवार ने किया, जबकि प्रो. छत्रपाल सिंह जाटव ने आभार व्यक्त किया।

आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में एनएसएस स्वयंसेवकों लोकेश हुमनेकर, लक्ष्मी शरणागत, मोनिका शरणागत, स्नेहा चौहान, प्रियांशु राहंगडाले, ज्योति राहंगडाले, प्रिंसी राहंगडाले, तुलसी पारधी, रचिता पांडे एवं महक राने का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

यह भी पढ़े :-
सिवनी में कांग्रेस का संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर ज्वाला देवी मंदिर में 153वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का संकल्प तिरंगा रैलियों से गूंज रहा सिवनी, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में दिखा राष्ट्रप्रेम और आदिवासी संस्कृति का संगम धाधरा में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबे 4 लोग  https://www.facebook.com/reel/1667845797657666