सिवनी में 153वां सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता और हर घर तिरंगा का संकल्प
Seoni 09 August 2026 सिवनी यशो:- भैरोगंज स्थित सिद्धपीठ श्री ज्वाला देवी मंदिर में माँ ज्वाला देवी एवं श्रीराम भक्त हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से 153वां साप्ताहिक संगीतमय सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन के साथ इस अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश भी दिए गए। मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्री हनुमान जी महाराज के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की और धर्मलाभ प्राप्त किया। [caption id="attachment_49925" align="alignleft" width="300"]
सिद्धपीठ श्री ज्वाला देवी मंदिर भैरोगंज में 153वें संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ में श्रद्धालु।[/caption]