Mon, 19 Oct 2026 | 06:25:53 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस की बैठक, जिला संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 26, 2026 04:27 pm / Post views : 23

संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस की बैठक, जिला संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
शेयर करें:

सिवनी महिला कांग्रेस की बैठक, संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन विस्तार पर मंथन

Seoni 26 June 2026 सिवनी यशो:-  कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, सिवनी में महिला कांग्रेस की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी ने की, जबकि महिला कांग्रेस की जिला संगठन प्रभारी श्रीमती किरण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

[caption id="attachment_47621" align="alignright" width="300"]संगठन सृजन अभियान के तहत सिवनी के इंदिरा भवन में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक। जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, सिवनी में महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।[/caption]

बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को जिले में अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने अपने संबोधन में कहा कि सिवनी जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोच के अनुरूप महिलाओं को संगठन में सशक्त भूमिका देने के लिए सभी को मिलकर सतत प्रयास करना होगा।

महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी श्रीमती किरण चौधरी ने उपस्थित महिलाओं से संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व का अवसर दिया है तथा अब जिले में मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक के दौरान महिला कांग्रेस की विभिन्न सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक में श्रीमती आशा सनोडिया, श्रीमती गीता ठाकुर, श्रीमती आशा चंदेल, श्रीमती आशा भलावी, श्रीमती मनीषा पाल, श्रीमती कविता कहार, श्रीमती सुयोगिता सक्सेना, श्रीमती संगीता ठाकुर, श्रीमती बरखा बघेल,

श्रीमती निभा गेडाम, श्रीमती नीतिका सिंह बैस, श्रीमती किरण कौरेती, श्रीमती सीता निखारे, श्रीमती ललिता बघेल, श्रीमती पवनरेखा रिनायत, श्रीमती रेश्मा पुसाम, श्रीमती दुर्गेश उइके, श्रीमती शबनम खान,

श्रीमती ज्ञानता बोरकर, श्रीमती रोशनी उइके, श्रीमती उर्मिला पटले, श्रीमती कुसमा बाई यादव, श्रीमती सकुन बाई, श्रीमती सुनीता चौधरी, श्रीमती पूजा वासनिक सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

https://www.facebook.com/share/p/18owDAT5cb/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष