Thu, 22 Oct 2026 | 02:01:21 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

19 अप्रैल को माचागोरा बांध से छोड़ा जायेगा भीमगढ़ बांध के लिए पानी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 16, 2025 09:23 pm / Post views : 512

19 अप्रैल को माचागोरा बांध से छोड़ा जायेगा भीमगढ़ बांध के लिए पानी
शेयर करें:

त्वरित रूप से जलापूर्ति के लिए बंडोल परियोजना को नगरपालिका से जोड़कर की जायेगी जलापूर्ति जलापूर्ति समस्या के निराकरण के लिए विभिन्न आयामों में कार्यवाही जारी अनाधिकृत रूप से पानी लेने वाले व्यक्तियों पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

Seoni 16 April 2025 सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने बुधवार 16 अप्रैल को जल संसाधन विभाग, नगरपालिका, पीएचई, जल निगम, एमपीईबी सहित अन्य संबंधित विभागों की बैठक लेकर सिवनी नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति समस्या के निराकरण पर चर्चा की। बैठक में जल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न आयामों में कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये गये हैं। बैठक में लिए गये निर्णयानुसार 19 अप्रैल को छिंदवाडा जिले के माचागोरा बांध से भीमगढ़ बांध के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा पानी छोड़ा जायेगा। जिसे डेम तक पहुंचने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा। तब-तक जल निगम द्वारा संचालित बंडोल समूह नलजल परियोजना से नगरपालिका की सप्?लाई को जोड़कर सिवनी नगरीय क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। जिससे एक दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में एवं दूसरे दिवस नगरीय क्षेत्र की जलापूर्ति की जायेगी। इसी परिपेक्ष्य में जिला मुख्यालय के बबरिया तालाब से भी नगरपालिका सिवनी द्वारा पंप के माध्यम से पानी लेकर जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर सुश्री जैन ने माचागोरा बांध से भीमगढ़ बांध तक आने वाले नहर से सिंचाई एवं अन्य प्रयोजन के लिए पानी लेने को प्रतिबंधित करने के भी आदेश दिये हैं। उन्होंने एमपीईबी को तात्कालीन समय में कृषि फीडर को बंद करने के लिए निर्देशित किया है ताकि बिना व्यवधान के माचागोरा बांध से भीमगढ़ बांध तक पानी पहुंचाया जा सके। अनाधिकृत रूप से पानी लेने वाले व्यक्तियों पर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं। कलेक्?टर सुश्री जैन ने नगरपालिका के अधिकारियों को वॉटर टेंकर द्वारा की जा रही जलापूर्ति की व्यवस्थित मॉनिटरिंग करते हुए नगरीय क्षेत्र में सतत रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कंट्रोल रूम का गठन करते हुये वाहनों की व्?यवस्थित मॉनिटरिंग एवं जलापूर्ति के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टर संस्कृति जैन ने समस्त बीएमओ के वेतन पर लगायी रोक

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष