मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

महिला कांग्रेस एवं सेवादल ने श्रमदान कर मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Chhindwara 24 January  2026
छिंदवाड़ा यशो: – कांग्रेस सेवादल द्वारा सेवा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से चलाए जा रहे श्रमदान अभियान के तहत मध्य क्षेत्र स्थित पातालेश्वर मंदिर व परिसर में व्यापक स्तर पर सफाई की गई।

श्रमदान के बाद, महिला कांग्रेस एवं सेवादल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अंबेडकर भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और समाज में बालिकाओं के सम्मान व समान अवसर पर जोर दिया।

आध्यात्मिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का भजन-कीर्तन भी आयोजित किया गया, जिसका संचालन पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश भावे ने किया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता

संगोष्ठी में सुरेश कपाले, दीपक बाजपेई, राकेश मरकाम, डॉ. शबाना यास्मीन खान, इंजी. आशीष पाल, विक्रम बंदेवार, शाकिर मंसूरी, गजानंद खेडेकर, बलराम सिंह चौहान, रवि खिलवाड़ी, कादिर मंसूरी, वीणा जैन, सिंधु यादव, नदीम खान, पप्पू पाल, देशराज बारस्कर, संजय खडककर, गोविंद वाड़ीमल, रमेश बेले, संजय विश्वकर्मा, सुनील सारंगपुर, विक्की डेहरिया एवं श्रीकांत गायकवाड सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल और महिला सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2218295&reg=3&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!