मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

महंगाई से आम आदमी का निकला दिवाला और भाजपा नेताओं का मानसिक दिवालियापन : कांग्रेस

भाजपा का चश्मा हटाकर जनता की नजर से महंगाई देखें : गुंजन शुक्ला

  • महंगाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, क्योंकि देश में भाजपा की सरकार
  • भाजपा सरकार मतलब महंगाई और भ्रष्टाचार की गारंटी
  • भाजपा जिलाध्यक्ष को जनता की परेशानी नहीं, सिर्फ राजनीति दिख रही : कांग्रेस
  • महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Chhindwara 17 May 2026

छिंदवाड़ा यशो:-  Indian National Congress के प्रदेश प्रवक्ता गुंजन शुक्ला ने भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है, जबकि भाजपा नेता जनता की परेशानी को नजरअंदाज कर राजनीतिक बयानबाजी में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को सबसे पहले “भाजपा का चश्मा” उतारकर जनता की नजर से बढ़ती महंगाई को देखना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री और कृषि उपयोगी वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता और किसान दोनों प्रभावित हुए हैं।

श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल, डीजल और खाद्य सामग्री आम लोगों की पहुंच में थी। उन्होंने पूर्व वर्षों के पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं के दामों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान में जनता को रिकॉर्ड महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आर्थिक मोर्चे पर विफल रहने का आरोप भी लगाया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय कांग्रेस पर आरोप लगाने की आदत पड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही भाजपा को “राष्ट्रहित” याद आता है, जबकि जनता लगातार महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है।

भाजपा सरकार की “महंगी आपदा” के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

छिंदवाड़ा में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस नेत्रियां
महंगाई और पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में छिंदवाड़ा में प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।

महिला कांग्रेस ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला सिसोदिया श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय थोड़ी सी मूल्य वृद्धि पर भाजपा सड़क पर उतर जाती थी, लेकिन आज रिकॉर्ड महंगाई पर भाजपा मौन है।

प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव किरण चौधरी, महिला कांग्रेस प्रभारी मंजू बैस, कार्यकारी अध्यक्ष रानू डेहरिया, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाड़े तथा शहर अध्यक्ष दीपा यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://mp.bjp.org/hi/district-president

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!