WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मंडला

मंडला पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान: गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी और बाल सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

थाना स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को दी गई साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार और नक्सल स्कीम संबंधी जानकारी

मंडला यशो :- पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत मंडला जिला पुलिस द्वारा अवयस्क बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी और बाल सुरक्षा हेतु निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

👮 थाना स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

06 नवंबर 2025 को थाना खटिया के ग्राम सोंतिया में आयोजित “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम में एसडीओपी नैनपुर ने उपस्थित ग्रामीणजनों को मुस्कान अभियान, नक्सल स्कीम एवं साइबर सुरक्षा के बारे में सारगर्भित जानकारी दी। थाना मोतीनाला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमडोंगरी में एसडीओपी बिछिया द्वारा छात्राओं से संवाद कर साइबर जागरूकता, बाल सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इसी प्रकार थाना मंडला द्वारा शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को ऑपरेशन मुस्कान, बच्चों के अधिकार, बाल अपराधों से बचाव और साइबर क्राइम से जुड़े खतरों के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

📍 अन्य थानों में भी चला जागरूकता अभियान

थाना घुघरी द्वारा ग्राम लाटो के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में, थाना निवास अंतर्गत ज्ञान ज्योति विद्या निकेतन में, तथा थाना बिछिया एवं चौकी पांडीवारा क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों को “ऑपरेशन मुस्कान” एवं “साइबर क्राइम से बचाव” की जानकारी दी गई। मंडला पुलिस का यह प्रयास बच्चों में आत्मसुरक्षा और जागरूकता की भावना जगाने के साथ-साथ, – समाज में बाल सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दे रहा है।

https://www.google.com/amp/s/jantaserishta.com/amp/local/chhattisgarh/patharia-police-achieves-major-success-under-operation-muskaan-missing-minor-girl-recovered-4363557

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!