कमलनाथ की विकास निधि से होंगे अनेकों विकास के कार्य
विधायक कमलनाथ ने 21 कार्यों के लिए दी 3321000 रुपयों की विकास निधि
Chhindwara14 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- नगर पालिक निगम (municipal corporation) क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में जल्द ही अनेकों विकास के कार्य सम्पन्न होंगे। विकास कार्यों को पूर्ण कराने हेतु जन-जन के लोकप्रिय नेता, विकास पुरूष छिन्दवाड़ा विधायक कमलनाथ (Chhindwara MLA Kamal Nath) द्वारा प्रदत्त विकास निधि से विकास के कार्य जल्द पूर्ण होंगे जिससे क्षेत्र की समूची जनता लाभांवित होगी। छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3321000 निर्माण कार्य पूर्ण होंगे। विधायक कमलनाथ द्वारा प्रदत्त राशि से सड़क, लाइट, नाली, चबूतरा निर्माण व पुलिया का निर्माण व पार्कों का उन्नय सहित अन्य विकास के कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।
विधायक कमलनाथ ने स्वीकृत कार्यों के लिए वार्ड क्रमांक 29 में माता महागौरी मंदिर के सामने मिनी मॉस्क पोल हेतु 98 हजार रुपए, साईंनाथ मंडल चबूतरा निर्माण हेतु 1 लाख रुपए, अष्टभुजा दुर्गा मंदिर के पास चबूतरा निर्माण 50 हजार रुपए, सर्वेश्वर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति को साउंड सिस्टम हेतु 48 हजार रुपए, रामायण मंडल को भंडारा सामग्री के लिए 1 लाख रुपए। वार्ड क्रमांक 39 में सीसी रोड हेतु 50 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 8 में चबूतरा पर टाइल्स एवं कोटा लगाने हेतु 4 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 35 में सीसी रोड हेतु 75 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 36 में चबूतरा निर्माण हेतु 1 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 41 में सीसी रोड 1 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 7 में ओपन जिम 2 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 3 में सीसी रोड 2.50 लाख रुपए, सुसरई में पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख रुपए, उमरहर में कला मंच हेतु 1 लाख रुपए, रंगीनखापा मेहराटोला में चबूतरा निर्माण के लिए 1 लाख रुपए एवं भीमराव अम्बेड़कर कला मंच हेतु 1.50 लाख रुपए, लालूपिपरिया में चबूतरा निर्माण के लिए 50 हजार रुपए, जमुनिया में कलामंच निर्माण हेतु 1 लाख रुपए एवं ग्राम मेंढकीताल में नाली निर्माण हेतु 50 हजार रुपयों की राशि प्रदान की गई है।





