गणेश उत्सव पर बाजारों में बढ़ी रौनक
भारी भीड़ को देखते यातायात पुलिस ने बनाई विशेष व्यवस्था
गणेश स्थापना की तैयारियां
Chhindwara 25 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:-शहर में भगवान श्री गणेश जी की स्थापना 27 अगस्त को की जाएगी। सार्वजनिक उत्सव समितियां और घर-घर में गणेश प्रतिमाएं स्थापित होंगी। गणेश प्रतिमाओं की बिक्री से बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। दुकानों पर इतनी भीड़ है कि लोगों को खरीदारी करने में कठिनाई हो रही है।
यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था
बढ़ती भीड़ और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने खास कदम उठाए हैं।
भारी वाहनों पर रोक
-
सुबह 06:00 बजे से रात 11:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
-
केवल शासकीय कार्य/अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन ही थाना प्रभारी यातायात छिंदवाड़ा से अनुमति लेकर निर्धारित मार्ग से प्रवेश कर सकेंगे।
पार्किंग व्यवस्था
-
दशहरा मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है।
-
यहां हल्के, मध्यम और भारी मालवाहक वाहन, जो मूर्तियां लेने आएंगे, पार्क किए जाएंगे।
प्रतिमा परिवहन रूट
-
मूर्ति तैयार होने पर पोला ग्राउंड → राजपाल चौक → मूर्ति बाजार/छापाखाना तक वाहन मूर्ति परिवहन हेतु पहुंचेंगे।
-
बड़े वाहन छापाखाना → पुराना साहू ज्वेलर्स → मालवी पार्क तिराहा → शारदा चौक तिराहा → खिरका मोहल्ला चौराहा → पावर हाउस तिराहा → दुर्गा चौक मार्ग से गंतव्य तक जाएंगे।
यह भी पढ़े :- पुजारी संघ ने गणेश उत्सव समितियों को पुरूस्कृत किया
इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
-
अनगड़ हनुमान मंदिर → मटका बाजार : दोपहिया/चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित।
-
बड़ी माता मंदिर → फव्वारा चौक : चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित।
-
शारदा चौक → राजपाल चौक : चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित।
-
राजपाल चौक → पोला ग्राउंड : चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित।
-
फव्वारा चौक → बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार : एकांकी मार्ग व्यवस्था लागू।
यह भी पढ़े :–“मिट्टी की प्रतिमा है शास्त्रसम्मत” – मातृशक्ति संगठन का पर्यावरण बचाने का आह्वान
एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड हेतु विशेष रूट
-
आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर मुख्य मार्ग से बिना अवरोध एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहनों को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।



