मीना राहंगडाले ने संभाला भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का पदभार, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
आतिशबाजी, तिलक वंदन और पुष्पवर्षा के बीच पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, संगठन को नई गति देने का जताया विश्वास
मीना राहंगडाले भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, भव्य स्वागत के बीच संभाला पदभार
Balaghat 20 June 2026
बालाघाट यशो:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मीना राहंगडाले ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह के दौरान अपना पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे, पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद भारती पारधी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण समारोह में जिले भर से आए भाजपा एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मीना राहंगडाले का आतिशबाजी, तिलक वंदन और पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है और मीना राहंगडाले के नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि देश के नव निर्माण और महिला सशक्तिकरण में मातृशक्ति की निर्णायक भूमिका है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर अनेक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।
संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने जैसे महत्वपूर्ण कदम महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
यह भी पढ़े :-मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का पवन पाटीदार ने किया उद्घाटन, बोले- “यह विकसित भारत का रोडमैप है”
सांसद भारती पारधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि संगठन निष्ठ और संघर्षशील कार्यकर्ता मीना राहंगडाले को यह दायित्व मिलना सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय है।
इससे कार्यकर्ताओं को यह संदेश मिलता है कि संगठन में समर्पण और निष्ठा का सम्मान अवश्य होता है।
अपने संबोधन में मीना राहंगडाले ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संगठन भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है,
उसका वह पूर्ण निष्ठा, समर्पण और लगन के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्षों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को आगे बढ़ाते हुए महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
यह भी पढ़े :- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सिवनी और घंसौर में सेमिनार, 20 जून को पीएम मोदी किसानों को करेंगे संबोधित: प्रदीप राय
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री डॉ. नरेंद्र भैरम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना मर्सकोले ने व्यक्त किया।
समारोह में महिला मोर्चा, भाजपा संगठन एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




One Comment