WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनीहेल्थ

बाल श्रम उन्मूलन की कार्ययोजना को लेकर बैठक संपन्न

   सिवनी यशो:- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी श्रीमान सतीश चंद्र राय के मार्गदर्शन में बाल श्रमिकों के कल्याण हेतु 01 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जिसके संबंध में विभिन्न विभागों एवं स्टेक होल्डर्स के समन्वय चलाया जा रहा है जिसके अधीन विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में किया गया।

उक्त बैठक में बाल श्रम उन्मूलन हेतु विभिन्न विभागों के समन्वय से बचाव अभियान चलाए जाने पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लक्ष्मण कुमार वर्मा ने आवश्यक निर्देश प्रसारित किये। अभियान के अधीन विशेषकर श्रम विभाग , महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग के समन्वय से होटल, ढाबे एवं उद्योग धंधों इत्यादि में काम कर रहे बालकों को मुख्य धारा में शामिल करने एवं पुर्नवास करने के संबंध में आवश्यक विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में एडिशनल एस.पी. गुरूदत्त शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी राजेश कुमार सक्सेना सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री राजेश लिल्हारे, श्रम निरीक्षक श्रम विभाग अतुल वैध, श्रम निरीक्षक सुश्री तुलसी घोरमारे, जे.ए.बी. पुलिस विभाग हेमन्त कुमार वर्मा, उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!