राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की बैठक सम्पन्न
“विचार व्यक्ति से अधिक शक्तिशाली” – डॉ. मोना कौरव
Seoni 24 August 2025
सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन में आज राजीव गांधी पंचायत राज संगठन (आरजीपीआरएस) की जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश मरावी का संगठन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ हुई।
संगठन के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल ने संगठन की पृष्ठभूमि और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि –
इसकी स्थापना वर्ष 2007 में श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा की गई थी।
विचार बहुत शक्तिशाली होते हैं
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोना कौरव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “विचार सदैव व्यक्ति से शक्तिशाली होते हैं।
गांधी जी की हत्या करने वालों ने उनके शरीर को समाप्त कर दिया,
लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं और सदियों तक लोगों को मार्गदर्शन देंगे।”
संगठन में सामूहिक प्रयास से मजबूती आती है
नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कहा कि वे जिले के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने कांग्रेस हाईकमान और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े :- …….तो कांग्रेसियों ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, छिंदवाड़ा में हजारों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
बैठक में प्रदेश महामंत्री सुधीर भारती,
राष्ट्रीय प्रशिक्षक विजेंद्र हरवाल,
प्रदेश उपाध्यक्ष दुपेंद्र लकी अमूले,
संगठन के प्रभारी रसूल खान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़े :- सिवनी में नरेश मरावी ने संभाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद, उमंग सिंघार और विधायक रजनीश हरवंश सिंह रहे उपस्थित
इस अवसर पर अतिथियों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
वर्ष 2022 में आयोजित सर्वोदय संकल्प शिविर में सहयोग देने वाले ब्लॉक अध्यक्ष सुदर्शन बघेल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन,
महिला कार्यकर्ता, एनएसयूआई पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में संगठन के सर्वोदय साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह चंदेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सदस्य सतीश सरयाम ने किया।



