सिवनी में नरेश मरावी ने संभाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद, उमंग सिंघार और विधायक रजनीश हरवंश सिंह रहे उपस्थित
इंदिरा भवन जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
पदभार ग्रहण समारोह
Seoni 20 August 2025
सिवनी यशो:- इंदिरा भवन जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :- …….तो कांग्रेसियों ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, छिंदवाड़ा में हजारों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत
समारोह की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश मरावी को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा।
यह भी पढ़े :-छिंदवाड़ा में 1067 भारिया परिवारों को मिले पक्के आवास
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर जिले, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, सभी मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग, ब्लॉक अध्यक्ष, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी, मंडलम, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



