छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

बिजली दरों में वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

भाजपा के राज में मंहगी बिजली दे रही करंट के झटके

Chhindwara 02 April 2025
छिंदवाड़ा यशो :- प्रदेश की विद्युत  वितरण कंपनियों द्वारा विधुत नियामक आयोग के निर्देश से बिजली मंहगी कर विधुत उपभोक्ताओं को गर्मी की तपिश में जोर से करंट दे रहीं हैं प्रदेश में 1 अप्रैल से? बिजली की मोजूद दरों में 3.46 फीसदी की बढोत्तरी कर प्रदेश के हर वर्ग को उपभोक्ताओं को प्रभावित किया जा रहा है मध्यम वर्ग के घरेलू उपभोक्ताओं से 151 से 300 यूनिट का स्लैब खत्म करते हुए प्रति यूनिट 7 रूपये बिल देना होगा इसी तरह प्रति माह 50 यूनिट बिजली खपत पर 18 पैसे 150 यूनिट तक बिजली जलाने पर प्रति यूनिट 26 पैसे का अतिरिक्त भुगतान करना होगा इसका असर लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा एवं महंगाई का करंट झटका लगेगा।

इससे अटल ज्योति योजना के विद्युत  उपभोक्ताओं पर भी बोझ पड़ेगा इसलिए बढ़ी बिजली दरों को तत्काल प्रभाव से जनहित में वापस लेना चाहिए उक्त आशय का ज्ञापन आज मुख्यमंत्री म. प्र. शासन के नाम जिला कलेक्टर को सौपा गया
इसी संदर्भ में जिला कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम मुख्यमंत्री मांग की जाती है कि बिजली दरों वृद्धि से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है इसे तत्काल प्रभाव वापस लेना चाहिए ।

ज्ञापन सौपने वालों में जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक सुरेश कपाले ने कहा कि महंगाई की मार से जनता त्रस्त है ऐसे सरकार का यह फैसला जन आकांक्षाओं पर कुठाराघात है इस ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पप्पू यादव नगरनिगम अध्यक्ष सोनू मागो शहर कांग्रेस के कार्य वाहक अध्यक्ष बबला पटेल बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष राहुल दुबे राजेन्द्र नाथ बलराम राजपूत हेम बाबू सिंह राजपूत नारू सोनी सचिन वानखेड़े राजेन्द्र दुबे पार्षद राहुल मालवीय सूरज यादव उमेश वर्मा अर्जुन बघेल आशीष चौधरी धीरज घोंगे आदि प्रमुख थे ।

जिले में अघोषित बिजली कटौती से विधुत उपभोक्ताओं में आक्रोश

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!