छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

लाखों लाशे बिछ जायेगी, कलेक्टर और एस पी सुन लें – चौरे : सांसद के बयान पर

कांग्रेस और भाजपा के चल रहे जुबानी तीर

Chhindwara 03 March 2025

छिंदवाड़ा यशो:- जिले में दिन प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था, जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक मुख्यालय और गांव-गांव में बढ़ते अपराध, बेखौफ घूमते रेत माफिया, शराब माफिया व भूमि माफिया लगातार अपराध को अंजाम दे रहे। सत्ता के संरक्षण में गुंडाराज पनप रहा है, जो शांतिप्रिय जिले की आबोहवा में अपराध का जहर खोल रही है। जिला कांग्रेस आदिवासी विभाग के जिलाध्यक्ष रामनारायाण परतेती पर जानलेवा हमला किया गया।
कमलनाथ ने आदिवासियों की सुरक्षा व उनके हितों को सुरक्षित रखने थाना प्रभारी को समझाइश दी तो छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद के द्वारा बयान दिया गया कि वे पुलिस से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की धुलाई कराएंगे। भाजपा सांसद की जुबान से गुंडागर्दी वाले शब्द अपराध को बढ़ावा देने वाले हैं। भाजपा सांसद के कुत्सित बयान के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क पर उतकर उग्र प्रदर्शन कर पुलिस लाइन कंट्रोल रूम पहुंचकर ज्ञापन प्रस्तुत किया और भाजपा सांसद को खुले व संयमित शब्दों में चेताया कि भाषा की मर्यादा को ना लांघे।

राजीव कांग्रेस भवन से रैली के रूप में निकले कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर भाजपा सरकार और भाजपा के सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं कांगे्रस के सभी विधायकों एवं नेताओं ने कमलनाथ के प्रति कहे गये सांसद बंटी साहू द्वारा कहे गये शब्दों की निन्दा की ।

लाशे बिछ जयेगी
सौंसर के विधायक विजय चौरे ने कहा कि कलेक्टर और एस पी सुन लें यदि किसी ने कमलनाथ के प्रति उंगली भी उठाई तो लाखों लाशे बिछ जायेगी।

आयोजित रैली में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद राय, विधायक सोहन वाल्मीक, सुनील उइके, सुजीत चौधरी, विजय चौरे, नीलेश उइके, धीरनशाह, प्रभारी अजय मैद, अशोक तिवारी, राजीव तिवारी, प्रीतम पटेल, धर्मेन्द्र सोनू मागो, जय सक्सेना, चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह, पर्यवेक्षक सुभाष गुलबांके, इंद्रपाल पटेल, छोटू पाठक, केके पंथकी, हरी वर्मा, घनश्याम तिवारी, विनोद निरापुरे, प्रेमेन्द्र साहू, कुलदीप पटेल, बाजीलाल कुमरे, इब्नेहसन रिजवी, गोबिंद बिजोलिया, शैलेष दीक्षित, महेश धुर्वे, रामकृष्ण माटे, लखीचंद पवार, प्रमोद सूर्यवंशी, दिगम्बर ठाकरे, कमल राय, उप ब्लॉक अध्यक्ष कृपालशा, मुकुंद नर्रे, बीरबहादुर, निसार खान, सुशील जायसवाल, राजेश डेहरिया, मानकबेलवंशी, अरूण साहू, अरूणेश जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सिम्मीलाल परतेती, नीटू गांधी, राजेश नागले, राजेन्द्र ठाकुर, उमरावशा, चंपालाल कुर्चे, कल्याण पटेल, शैलेन्द्र जैन, आशीष जैन, समेत उइके, रामजी उइके, प्रेम साहू, कमलभान शाह, धीरज खंडेलवाल, पृथ्वीराज ठाकुर, लेखराम मालवी, जीवन सिंह रघुवंशी, अजय पटेल, शहर अध्यक्ष व शहर कांग्रेस के उप ब्लॉक अध्यक्षगण पप्पू यादव, जसपाल सिंह नैय्यर, तरूण कराडे, सचिन वानखेड़े, शैलेष पाटनकर, बृजेश टिंकू राय, रघुवीर मोहने, सदाशिव धुर्वे, दीनदयाल यदुवंशी, नितिन उपाध्याय, मंजू बैस, किरण चौधरी, दीपा यादव, सुरेश कपाले, गोलू पटेल, अजय सिंग ठाकुर, गुंजन शुक्ला, विनय राजपूत, अर्पित नायक, अर्जुन बघेल, मुकेश उपाध्याय, आशीष चौधरी, इनोद कामले, एस. कुमार सहित कांग्रेस के समस्त पार्षदगण, विभाग व प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन व रैली के उपरांत समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव के द्वारा किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को ऐसा क्यो कहना पड़ा कि टी आई कान खोलकर सुन लें

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!