छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को ऐसा क्यो कहना पड़ा कि टी आई कान खोलकर सुन लें

Chhindwara 02 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पूर्व सीएम कमलनाथ हर्रई दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि पुलिस उनके ऊपर झूठे प्रकरण बना रही है । कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की समस्या को नहीं सुना जा रहा है। इसी बात को लेकर कमलनाथ ने भरे मंच से प्रदेश की भाजपा सरकार को खरी खोटी सुनाया और पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारी पर तमतमा गये और चेतावनी देते हुए कहा, आप अपनी वर्दी की इज्जत करिए, टीआई कान खोलकर सुन लें, कितने दिन आपकी वर्दी रहेगी? हम भी देखेंगे। हमारा भी समय आएगा। आप अपनी वर्दी सुरक्षित रखिए।

कुछ होते हैं बीजेपी का बिल्ला जेब में रखते हैं, कुछ होते हैं बीजेपी का बिल्ला ऊपर लगा लेते हैं। यह टीआई ने बीजेपी का बिल्ला ऊपर लगा लिया है। उन्होंने कहा कि कोई सरकारी कर्मचारी कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं तो यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यहाँ बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ शनिवार को अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र हर्रई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!