मंत्री संपतिया उइके ने ‘हर घर तिरंगा’ और ‘हर घर स्वच्छता’ अभियान का शुभारंभ किया
कटरा से निकली तिरंगा रैली में मंत्री उइके हुईं शामिल, स्वच्छता दूत बनाने और जिले को स्वच्छता में अव्वल लाने का संकल्प
Mandla 09 August 2025
मंडला यशो:- मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुसार 8 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ और ‘हर घर स्वच्छता’ अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मंडला जिले के ग्राम पंचायत कटरा में हुई।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
कटरा से खैरमाई मंदिर तक निकाली गई तिरंगा रैली में शामिल होकर लोगों को देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया।
मंत्री उइके ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़े :- हर घर तिरंगा और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा को गौरवपूर्ण बनाएं – मीना बिसेन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में हर वर्ग के लोग स्वेच्छा से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने सभी से तिरंगे का सम्मान करने और अपने-अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की अपील की।
स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख करते हुए मंत्री उइके ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रेरणा से 2014 में शुरू हुआ ।
यह अभियान आज लोगों को न सिर्फ स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है बल्कि गंदगी फैलाने वालों को रोकने की आदत भी डाल रहा है।
उन्होंने मंडला को भी स्वच्छता रैंकिंग में शामिल करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया और ग्राम पंचायतों को स्वच्छता दूत तैयार करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में ‘स्वच्छ रहेंगे, स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे’ हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित हुआ।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संदीप सीताशरण सिंह,
सरपंच देवदरा सिया शेर सिंह,
जनपद पंचायत सदस्य अजीत विरानी,
सरपंच कटरा हरिशंकर,
अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह,
जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती प्रतिमा शुक्ला,
अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनोद मरावी सहित कई जनप्रतिनिधि, स्वच्छतादूत और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।



