हर घर तिरंगा और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा को गौरवपूर्ण बनाएं – मीना बिसेन
भाजपा की जिला बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा और स्मृति दिवस की सफलता हेतु टोलियों का गठन
Seoni, 5 August 2025
सिवनी यशो :–
भारतीय जनता पार्टी सिवनी द्वारा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की।
उन्होंने कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस भारत के विजय उत्सव और गौरव गान का सत्र है। “ऑपरेशन सिंदूर” और “ऑपरेशन महादेव” जैसी सफलताओं के बाद, देशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना चरम पर है। ऐसे में “हर घर तिरंगा” अभियान और “तिरंगा यात्रा” को समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ऐतिहासिक बनाना हमारा दायित्व है।
कार्यक्रमों की समीक्षा और अपलोडिंग पर दिया गया जोर
बैठक में श्रीमती बिसेन ने ‘मन की बात’ की अपलोडिंग में जिले की 62% भागीदारी की सराहना की और भविष्य के कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत अपलोडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आगे बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम”, “वन नेशन – वन इलेक्शन”, अटल जी की जन्मशताब्दी वर्ष से जुड़े आयोजन, अटल जी की पुण्यतिथि एवं कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती जैसे कार्यक्रम भी निकट भविष्य में हर बूथ पर आयोजित किए जाएंगे।
नेताओं के संबोधन में उभरी राष्ट्रभक्ति की भावना
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने भारत के विभाजन की पीड़ा पर भावुक वक्तव्य दिया।
उन्होंने कहा कि “विभाजन की विभीषिका भारत के इतिहास का सबसे मार्मिक और क्रूर अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
” उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे इस दिन को केवल कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि आत्ममंथन और स्मृति के रूप में मनाएं।
पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने कहा कि “तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गौरव का क्षण है। पहले तिरंगा केवल सरकारी इमारतों तक सीमित था, लेकिन आज हर नागरिक गर्व के साथ तिरंगा लेकर चल रहा है।
” उन्होंने नवाचारों के साथ “विकसित भारत” की भावना को प्रत्येक कार्यक्रम में आत्मसात करने की बात कही।

टोलियों का गठन और जिम्मेदारियों का वितरण
भाजपा जिला महामंत्री श्री गजानंद पंचेश्वर ने जानकारी दी कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश और जिलाध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन में 10 से 14 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” और “तिरंगा यात्रा” कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु जिला, विधानसभा एवं मंडल स्तर पर टोलियों का गठन किया गया है।
जिला टोली में:
-
संयोजक: संतोष अग्रवाल (भाजपा जिला उपाध्यक्ष)
-
सह संयोजक: डॉ. अभिजीत चौहान, मुकेश बघेल
वहीं, मंडल और विधानसभा स्तर पर भी इसी संरचना में टीमें गठित की गई हैं।
संयोजक संतोष अग्रवाल ने किया जनसहभागिता का आह्वान
कार्यक्रम संयोजक संतोष अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे तिरंगा यात्रा को जन आंदोलन बनाएं।
उन्होंने कहा, “हर घर तिरंगा” केवल अभियान नहीं, बल्कि यह देशभक्ति की सामूहिक अभिव्यक्ति है। साथ ही उन्होंने “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर विभाजन की ऐतिहासिक सच्चाइयों पर चर्चा को आवश्यक बताया।
यह भी पढ़े :- कार्यकर्ताओं ने भाजपा को बनाया विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल – मीना बिसेन
बैठक की शुरुआत व संचालन
बैठक का शुभारंभ भाजपा महापुरुषों – डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
-
कार्यक्रम का संचालन: डॉ. अभिजीत चौहान
-
प्रस्तावना प्रस्तुत की: मुकेश बघेल (सह संयोजक)
मंचासीन गणमान्य:
-
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन
-
पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया
-
पूर्व विधायक नरेश दिवाकर
-
पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर
-
पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह
-
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया
-
नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया
-
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी
-
तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल
-
सह संयोजक डॉ. अभिजीत सिंह चौहान
-
सह संयोजक मुकेश बघेल
-
भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर एवं अजय डागोरिया
बैठक में समस्त जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण, तथा विधानसभा स्तरीय गठित टोलियों के सदस्यगण उपस्थित रहे।



