मध्यप्रदेशसिवनी
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग आज 22 दिसंबर को जिले के प्रवास पर
Seoni 21 December 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सोमवार 22 दिसंबर 2025 को जिले के प्रवास पर रहेंगे।
प्राप्त अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सारंग का दोपहर 3 बजे सिवनी आगमन होगा। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत वे बड़े मिशन ग्राउंड में आयोजित 42वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
इसके पश्चात मंत्री श्री सारंग सिवनी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मठ मंदिर तालाब सौंदर्यीकरण कार्यक्रम, सी.वी. रमन वार्ड में सड़क लोकार्पण सहित अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
सायंकाल मंत्री श्री सारंग सिवनी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, जबलपुर में करेंगे।


