विधायक दिनेश राय मुनमुन भाजपा संभागीय बैठक जबलपुर में हुए सम्मिलित
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार, पार्टी रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
भाजपा संभागीय बैठक में विधायक दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिति
Seoni 25 August 2025
सिवनी यशो:- विधायक दिनेश राय मुनमुन आज भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक में सम्मिलित हुए। यह बैठक जबलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।

जे.पी. नड्डा ने संगठन और रणनीति पर दिया मार्गदर्शन
इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संगठन विस्तार, पार्टी की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया
यह भी पढ़ें:- विधायक दिनेश राय मुनमुन ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल का किया आत्मीय स्वागत
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, सहित सांसदगण, विधायकगण और पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :- विधायक दिनेश राय मुनमुन ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल का किया आत्मीय स्वागत
विधायक दिनेश राय मुनमुन की सक्रिय भागीदारी
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बैठक में सक्रिय भागीदारी करते हुए संगठनात्मक विषयों और स्थानीय जनहित मुद्दों पर भी अपनी राय साझा की।



