WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने रावतपुरा सरकार से लिया आशीर्वाद

-कथा का श्रवण कर रुद्राक्ष का किया वितरण

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने रावतपुरा सरकार से लिया आशीर्वाद - Seoni News

सिवनी यशो:- बुधवार 28 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने परमपूज्य सदगुरु श्री रावतपुरा सरकार से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा का श्रवण किया। विधायक दिनेश राय मुनमुन देवास पहुंचे। जहां पर पावन चतुर्मास पर्व हेतु विराजमान परमपूज्य सदगुरु अनंत श्री विभूषित 1008 श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने रावतपुरा सरकार से लिया आशीर्वाद - Seoni News

इसके पश्चात विधायक श्री राय राजमाता एवं देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार द्वारा सदगुरुदेव जी के सानिध्य मे आयोजित कथा मे शामिल होकर व्यासपीठ पर आसीन साध्वी माता जी का शाल श्रीफल से सम्मान एवं आशीर्वाद प्राप्त कर कथा का श्रवण किया। इसके पश्चात आपके द्वारा उपस्थितों को रुद्राक्ष का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे श्रद्धालुगणों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!