Seoni 19 August 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने आज मंगलवार को अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की।
सुबह 11 बजे से शुरू हुई इस जनसुनवाई में उन्होंने नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मनरेगा अभियंता संघ ने सौंपा ज्ञापन
इस अवसर पर मनरेगा अभियंता संघ मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
जिस पर विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर समाधान का आग्रह किया।
ग्राम गोपालगंज सोसायटी का दौरा
विधायक मुनमुन ने ग्राम गोपालगंज सोसायटी में भी जनसमस्याएँ सुनीं और मौके पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर निराकरण कराया।
यह भी पढ़े :- विधायक मुनमुन ने सत्संग में की सहभागिता, जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
पतंजलि योग समिति कार्यक्रम में सहभागिता
इसके पश्चात उन्होंने रजवाड़ा लान, सिवनी में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया।
यहाँ उन्होंने स्वामी परमार्थ देव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

छात्राओं को मिली साइकिलें
दोपहर में विधायक मुनमुन महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिवनी में आयोजित साइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि रहे।
उनके करकमलों से 127 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।



