सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने आज मंगलवार को विविध सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की।

प्रातः 11:00 बजे एम.एम. ग्रैंड अग्रोहा लॉन में नारायण रेखी सत्संग परिवार द्वारा आयोजित एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में विधायक मुनमुन ने दीदी श्रीमती राजेश्वरी मोदी के पावन सान्निध्य में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सत्संग परिवार की ओर से उन्हें शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सत्संग श्रवण हेतु उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-<विधायक दिनेश राय मुनमुन ने क्रीड़ा भारती प्रशिक्षण वर्ग में की सहभागिता/p>
इसके उपरांत विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने बारापत्थर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में नियमित जनसुनवाई का आयोजन कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक मुनमुन ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
One Comment