पेंच परियोजना से सिवनी के 120 से अधिक ग्राम लाभान्वित, लेकिन लालमाटी क्षेत्र अब भी वंचित
विधायक मुनमुन राय जिन ग्रामों में पेंच की नहरों से पानी पहुँचाने की कर रहे है मांग, वह है अधिक ऊँचाई पर - जलसंसाधन मंत्री ने दिया जवाब
Bhopal 06 August 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश विधानसभा के चालू सत्र में सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ द्वारा सिवनी विधानसभा क्षेत्र में पेंच परियोजना से नहरों के माध्यम से जल आपूर्ति की स्थिति पर सवाल उठाया गया। इसके उत्तर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि पेंच परियोजना के अंतर्गत सिवनी विधानसभा के 120 से अधिक ग्रामों को नहरों के माध्यम से सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा रहा है।

जल मिलने वाले प्रमुख ग्राम:
भोगाखेड़ा, चोरगरठिया, नरेला, पुसेरा, लोनिया, कोनियापार, तिघरा, देवरी, जेवनारामाल, पिंडरई, गंगई, संगई, जैतपुरकला, सरगापुर, बलारपुर, बंजर, गरठिया, झिलमिली-1, झिलमिली-2, समनापुर, नैनपार, अलोनिया आदि।
यह भी पढ़े :- विधायक दिनेश राय मुनमुन ने उठाए पदस्थापना, मुआवजा, कालाबाजारी और पुल निर्माण के प्रश्न
किन ग्रामों को नहीं मिल रहा नहर का जल?
गोपालगंज क्षेत्र के लालमाटी इलाके के ग्राम – बम्हनी, हरहरपुर, बड़कुमारी, दतनी, सिंघौड़ी, सुकवाह, खापा, गोबरबेली, केकड़वानी, आमाकोला, मैली, बाम्हनदेही, डोरली छतरपुर, पिपरिया – अब भी नहर जल से वंचित हैं।
कारण:
मंत्री ने स्पष्ट किया कि ये ग्राम पेंच परियोजना की सिवनी शाखा नहर के बेड लेवल से 42 मीटर ऊँचाई पर स्थित हैं, जिसके कारण तकनीकी रूप से वहां जल पहुँचाना संभव नहीं है।
साथ ही परियोजना में अतिरिक्त जल उपलब्ध नहीं है, जिससे वैकल्पिक सिंचाई योजनाएँ जैसे माइक्रो प्रेसराइज्ड सिस्टम भी लागू नहीं की जा सकतीं।
स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विधायक मुनमुन का सवाल, मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का उत्तर

सिवनी विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर प्रश्न का उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया:
-
स्वास्थ्य सुविधाएँ संचालित:
-
जिला चिकित्सालय – 1
-
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – 1
-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – 1
-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – 6
-
उप स्वास्थ्य केंद्र – 50
-
आंगनवाड़ी केंद्र – 2134
भवन विहीन उप स्वास्थ्य केंद्र:
-
कुल 11 में से 10 भवन निर्माणाधीन – मार्च 2026 तक पूर्ण होंगे
-
डोरली छतरपुर का प्रस्ताव निरस्त – भूमि उपलब्ध न होने के कारण
-
-
-
कर्मियों की स्थिति:
-
चिकित्सा पद – कुल 53 में से 25 कार्यरत
-
पैरामेडिकल पद – कुल 400 में से 255 कार्यरत
-
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के कुछ पद रिक्त हैं
-
108 संजीवनी एंबुलेंस – 22, जननी एक्सप्रेस – 21, शव वाहन सेवा अनुबंधित
-
परिवहन विभाग में कार्रवाई और स्कूल भवनों की स्थिति पर भी उठे सवाल

विधायक मुनमुन द्वारा जिले में वाहन फिटनेस व परमीट की पारदर्शिता पर सवाल उठाने पर परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जानकारी दी:
-
2022 से अब तक:
-
855 बसों और 13,312 अन्य वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र जारी
-
8833 बसों और 5878 अन्य वाहनों के परमीट जारी
-
बिना फिटनेस 74 वाहनों से ₹2.90 लाख जुर्माना
-
बिना परमीट 5792 वाहनों से ₹4.44 करोड़ से अधिक राजस्व वसूला
-
शिक्षा भवनों पर जानकारी:
-
मंत्री ने बताया कि खतरनाक भवनों में कक्षाएं नहीं संचालित की जा रहीं।
-
नए भवनों का निर्माण बजट और समिति की मंजूरी पर निर्भर है।
विधायक मुनमुन ने जताई चिंता:
विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने सवाल उठाकर लालमाटी क्षेत्र की जल समस्या, स्वास्थ्य सेवाओं की रिक्तियाँ और स्कूल भवनों की स्थिति को विधानसभा पटल पर प्रमुखता से रखा।
उन्होंने कहा कि इन विषयों पर स्थायी समाधान की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण जनजीवन प्रभावित न हो।
इस तरह की और ताज़ा खबरें सीधे पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।”



