मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 500 से अधिक वृक्षारोपण

नगर पालिका सिवनी ने बंडोल फिल्टर प्लांट परिसर में किया वृहद वृक्षारोपण

Seoni 03 August 2025
सिवनी  यशो :- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 3 अगस्त 2025 को नगर पालिका सिवनी द्वारा बंडोल फिल्टर प्लांट परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

500 से अधिक पौधों का रोपण

नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया और मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विशाल सिंह मस्कोले के नेतृत्व में 500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें :-कंट्री फर्स्ट आइडियल पब्लिक स्कूल गोपालगंज में गुरु पूर्णिमा पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

अधिकारी और कर्मचारीगण की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर  विवेक मोंटू दुबे, संदेश बास्सा, सहायक यंत्री श्रीमती देवेश्वरी धुर्वे, उपयंत्री श्रीमती वंदना मरकाम,  ऋषिकेश शर्मा, सिटी मिशन मैनेजर  भीमराव बंसोड सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

उद्देश्य – हरियाली और पर्यावरण संरक्षण

अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाना, वायु प्रदूषण कम करना और नागरिकों को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!