Thu, 22 Oct 2026 | 10:38:56 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

कंट्री फर्स्ट आइडियल पब्लिक स्कूल गोपालगंज में गुरु पूर्णिमा पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 21, 2025 09:29 pm / Post views : 301

कंट्री फर्स्ट आइडियल पब्लिक स्कूल गोपालगंज में गुरु पूर्णिमा पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
शेयर करें:
Seoni 21 July 2025 सिवनी यशो:-भारतीय शिक्षण मंडल से संबद्ध कंट्री फर्स्ट आइडियल पब्लिक स्कूल ग्राम गोपालगंज में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर को खास बनाते हुए 'एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। यह भी पढ़े :-पेंचव्हेली 14 जुलाई से चलेगी नैनपुर तक, 14 जुलाई से ही सिवनी बैतूल पैसेंजर चलेगी कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य अशोक शिवबेदी, मुख्य वक्ता डॉ. शेखर सिंह बघेल, वैज्ञानिक डॉ. जी.के. राणा, और इंजीनियर कुमार सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

गुरु की महिमा और मार्गदर्शन पर सारगर्भित वक्तव्य

मुख्य वक्ता डॉ. शेखर सिंह बघेल, प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी, ने अपने प्रेरणास्पद वक्तव्य में कहा कि गुरु वह शक्ति है जो अज्ञान से ज्ञान, अंधकार से प्रकाश और भ्रम से सत्य की ओर मार्ग दिखाता है। शिक्षक ही भविष्य के निर्माण की नींव रखते हैं। वहीं, वैज्ञानिक डॉ. जी.के. राणा ने जीवन में गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए पर्यावरणीय प्रदूषण और उसके समाधान की विस्तृत जानकारी दी। इंजीनियर कुमार सोनी ने कहा कि: "समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास जरूरी हैं, जिन्हें हम घर, विद्यालय और सार्वजनिक जीवन में लागू कर सकते हैं।"

व्यवहारिक वृक्षारोपण प्रशिक्षण भी दिया गया

डॉ. बघेल ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण की व्यवहारिक प्रक्रिया का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि पौधे को कैसे सावधानीपूर्वक लगाया जाए, मिट्टी को कैसे दबाया जाए और पानी किस दूरी से दिया जाए ताकि पौधा सुरक्षित और स्वस्थ विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि पौधे की पॉलिथीन को सावधानी से हटाकर, जड़ों को बिना क्षति पहुँचाए मिट्टी और खाद से दबाकर रोपण करना चाहिए। तने के पास की मिट्टी को ऊँचा रखें और सिंचाई आधा फीट दूर से करें।

आम-जामुन के पौधों का वृक्षारोपण

इस मौके पर विद्यालय परिसर में शिक्षक और विद्यार्थियों ने मिलकर आम और जामुन के पौधों का वृक्षारोपण किया। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और मातृभक्ति का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्राचार्य अशोक शिवबेदी द्वारा किया गया।

विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सांस्कृतिक और शैक्षिक गरिमा ने इसे एक यादगार अवसर बना दिया।