मंडलामध्यप्रदेशराजनीति

माँ नर्मदा महाआरती एवं सेवा कार्य कर मुख्यमंत्री के यशस्वी जीवन की कामना

मंडला भाजपा ने मनाया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिन

Mandla 26 March 2025
मंडला यशो:- -मंडला जिले के समस्त भारतीय जनता पार्टी के मंडलों में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सेवा के कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडला नगर में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नगर में संचालित दीनदयाल रसोई में दीन बंधुओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने सहभोज कर जनसेवार्थ दीनदयाल रसोई में आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

तत्पश्चात सेवा भारती बैगा छात्रावास आश्रम में छात्रों को फल वितरण किया गया,जिला अध्यक्ष ,सहित नगर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काट कर मिठाई बांटी तथा आतिशबाजी की। मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव के यशस्वी जीवन की मंगल कामना को लेकर माहिष्मती घाट मंडला में मां नर्मदा जी भव्य महाआरती की गई,जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि पदाधिकारी सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे ।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि हम सभी ने मां नर्मदा जी की महाआरती, पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए मां नर्मदा जी से प्रार्थना की है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़े एवं जन कल्याण लोक कल्याण के पथ पर कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के मिशन में निरंतर आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव जी के नेतृत्व प्रदेश वासियों को निरंतर प्रगति का मार्ग मिल रहा है।मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंडला जिले में सेवा कार्य सहित धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन किए गए जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक जन उपस्थित रहे।आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय कुशराम नगर पालिका अध्यक्ष  विनोद कछवाहा नगर अध्यक्ष रानू राजपूत भाजपा पदाधिकारी महिला मोर्चा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

विकास का मार्ग कठिनाइयों के कंकरीले पथ से ही होकर जाता है -प्रज्ञानानंद जी महाराज

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!