Uncategorized

MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा घोषित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे परिणाम जारी, छात्र ऑनलाइन और मोबाइल ऐप से देख सकेंगे रिजल्ट

MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को

भोपाल/सिवनी, 14 अप्रैल 2026।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10वीं), हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) एवं डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन (DPSE) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, MP Board Result 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निवास (समत्व भवन) से आधिकारिक रूप से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।

🔔 महत्वपूर्ण अपडेट:

MP Board Result 2026‌ जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्र धैर्य रखें और बार-बार रिफ्रेश करें।

 इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

मोबाइल ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट

छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा Google Play Store से MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड कर “Know Your Result” विकल्प में जाकर:

  • रोल नंबर
  • आवेदन क्रमांक

दर्ज कर रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।

छात्रों के लिए सलाह:

  • रोल नंबर पहले से तैयार रखें
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें
  • इंटरनेट धीमा होने पर थोड़ा इंतजार करें

https://result.mponline.gov.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button