सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली में मानसून सत्र के दौरान सौजन्य भेंट, कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रस्तावों पर मांगा सहयोग
बंटी विवेक साहू शिवराज सिंह चौहान मुलाकात – क्षेत्रीय विकास पर चर्चा
Chhindwara 21 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू ने नई दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समग्र विकास, कृषि क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण तथा ग्रामीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे एवं मांगें रखीं। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास परियोजनाओं पर केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद बंटी विवेक साहू को आश्वस्त किया कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
इस अवसर पर जबलपुर के सांसद आशीष दुबे भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
MP में UCC की ओर बड़ा कदम: विधानसभा में रखा अध्यादेश, CM मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी राहत
गुरु पूर्णिमा से पहले सभी सांदीपनि विद्यालयों का करें लोकार्पण: CM डॉ. मोहन यादव
सिवनी में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई में जुटे अन्नदाता



