किसानों के लिए बड़ी खबर: ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना में 28 जुलाई तक करें आवेदन, आधुनिक मशीनों पर मिलेगा अनुदान
पैडी ट्रांसप्लांटर, रिजर और शुगरकेन रेटून मैनेजर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 29 जुलाई को होगी लॉटरी
ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना सिवनी: 28 जुलाई तक करें आवेदन, इन मशीनों पर मिलेगा अनुदान
Seoni 21 July 2026
सिवनी यशो:- किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत सिवनी जिले में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक कृषि यंत्री, सिवनी ने बताया कि चयनित कृषि यंत्रों के लिए किसान 20 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का चयन 29 जुलाई 2026 को ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। पात्र कृषक निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर शासन की कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान
इस चरण में किसान निम्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन कर सकेंगे—
- पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप)
- पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड)
- रिजर
- शुगरकेन रेटून मैनेजर
आवेदन के साथ जमा करनी होगी धरोहर राशि
सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि आवेदन के साथ कृषकों को अपने स्वयं के बैंक खाते से निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) बनवाकर जिला सहायक कृषि यंत्री के नाम से जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि जमा नहीं करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
धरोहर राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है—
- पैडी ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप) – 15,000
- पैडी ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड) – 10,000
- रिजर – ₹3,000
- शुगरकेन रेटून मैनेजर –5,000
फार्मर आईडी के बिना नहीं कर सकेंगे आवेदन
कृषि विभाग ने बताया कि ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन करने के लिए एग्री-स्टैक फार्मर आईडी होना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, वे पहले एग्री-स्टैक पोर्टल पर अपनी भूमि का पंजीयन कर फार्मर आईडी प्राप्त करें। इसके बाद ही वे योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कृषि यंत्र खरीदने के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध
चयनित किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए जिला सहकारी बैंक, सिवनी के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दरों पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ उठाएं।
यह भी पढ़े :-
सहकारी बैंक में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 साल से जमे 8 शाखा प्रबंधकों समेत 9 कर्मचारियों के तबादले




One Comment