पदयात्रा के साथ सांसद ने सुनी जनता की समस्याएं
आज जामसांवली पहुंचेगी पदयात्रा
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा पांढुर्ऩा संसदीय क्षेत्र की जनता की खुशहाली, सुख शांति और समृद्धि के लिए जाम सांवली पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू ने यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में मेरा गांव मेरा सांसद अभियान के तहत लोगों की समस्या का निराकरण किया।
सांसद श्री साहू ने पदयात्रा के दौरान ग्राम लिंगा, सिल्लेवानी, सिमरिया हनुमान मंदिर रामाकोना में मेरा गांव मेरा सांसद अभियान के तहत ग्रामीणों से मिले और उनकी जनसमस्या का निराकरण किया। पदयात्रा के दौरान सांसद द्वारा जन समस्याओं का भी निराकरण किए जाने को लेकर ग्रामीणों में सांसद के प्रति अपार स्नेह उमड़ा ग्रामीणों का कहना था कि जनता की खुशहाली के लिए न केवल पदयात्रा कर रहे हैं बल्कि यात्रा के दौरान समस्याएं भी सुन उसका निराकरण कर रहे हैं।
आज जामसांवली पहुंचेगी पदयात्रा
सांसद बंटी विवेक साहू की पदयात्रा हनुमान जी के भक्तो के साथ आज 14 सितंबर को सुबह 7 बजे सौसर से जामसांवली के लिए निकलेगी सांसद सुबह 9.30 बजे जामसांवली हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे और जनता की सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
पदयात्रा का स्वागत करने उमड़े लोग
हनुमान भक्तों के साथ सांसद बंटी विवेक साहू शुक्रवार को मशाला पार्क में विश्राम के बाद सुबह पदयात्रा पर निकल पड़े पद यात्रा का जगह-जगह स्वागत करने के लिए ग्रामीण और जनप्रतिनिधि खड़े हुए थे । यात्रा की प्रशंसा करते हुए सांसद का स्वागत किया गया।



