मध्यप्रदेशसिवनी

भोपाल में CM मोहन यादव से दिग्विजय सिंह की मुलाकात, गेहूं उपार्जन पर हुई अहम चर्चा

80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं के लिए स्लॉट बुकिंग, किसानों की बढ़ती भागीदारी

गेहूं उपार्जन मध्यप्रदेश – भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव और दिग्विजय सिंह की मुलाकात में गेहूं उपार्जन प्रक्रिया पर चर्चा

भोपाल (म.प्र.)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश में चल रही गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं के लिए स्लॉट बुक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य में अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, जो किसानों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

यह भी पढ़े :- गेहूँ उपार्जन में सायलो बैग को प्राथमिकता – किसानों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया

किसानों के हित में सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार किसानों से गेहूं उपार्जन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

यह भी पढ़े :- प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल विकास, सुशासन और जनआकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए जाना जाएगा – आलोक दुबे

स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री ने बताया कि वे स्वयं पूरी उपार्जन प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और प्रक्रिया पारदर्शी व सुचारू बनी रहे।

https://navbharatlive.com/madhya-pradesh/bhopal/digvijay-singh-meet-cm-mohan-yadav-wheat-procurement-ram-yagya-invitation-1708204.html/amp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button