नकुल-कमलनाथ बोले – आचार्य श्री के चरणों से धन्य हुई छिंदवाड़ा की धरा
नकुल-कमलनाथ बोले— आचार्य श्री के चरणों से धन्य हुई छिंदवाड़ा की धरा
Chhindwara 13 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:- आचार्य श्री समय सागर महाराज छिंदवाड़ा के प्रथम नगर आगमन पर
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ ने
कहा कि आचार्य श्री के पावन चरणों से छिंदवाड़ा की धरा पवित्र और धन्य हो गई है।
अहिंसा, संयम और शांति के जीवंत प्रतीक आचार्य श्री के दर्शन से
नगर का जन-जन आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हुआ।
कमलनाथ बोले – संतों का नगर आगमन सौभाग्य का प्रतीक
कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की धार्मिक और पवित्र भूमि पर
आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज का पुण्य आगमन
समस्त नगरवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है।
उन्होंने कहा कि संत-मुनियों के संदेश जीवन में
खुशहाली, प्रेम, पवित्रता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
नकुलनाथ ने किया कोटि-कोटि नमन
पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि-
आचार्य श्री समय सागर महाराज के दर्शन से
छिंदवाड़ा आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हुआ है।
उन्होंने कहा कि-
संतों का सानिध्य समाज को
सही मार्ग और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।
इस अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री को
कोटि-कोटि नमन अर्पित किए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी,
कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।



