पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिस महानिदेशक को लिखा अति महत्वपूर्ण पत्र
हर्रई में संवाददाता को मिल रही धमकियों पर दिलाया ध्यान
Chhindwara 29 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं छिंदवाड़ा पूर्व सांसद कमलनाथ ने एक अति महत्वपूर्ण पत्र लिखकर हर्रई निवासी निजी न्यूज चैनल के संवाददाता और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
कमलनाथ ने अपने अर्द्ध शासकीय पत्र क्रमांक 239 में लिखा कि अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई वार्ड क्रमांक 13 निवासी रत्नेश डेहरिया, जो स्वदेश सैटेलाइट न्यूज चैनल के स्थानीय संवाददाता हैं, उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।
समाचार प्रकाशित करने पर मिल रही धमकियां
पत्र के अनुसार, संवाददाता रत्नेश डेहरिया द्वारा अस्पताल, ग्राम पंचायत एवं विधानसभा क्षेत्र की कमियों को उजागर करने वाले समाचार प्रकाशित करने पर उनके विरुद्ध झूठी शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। साथ ही उन्हें जान से मारने और उठा ले जाने जैसी गंभीर धमकियां भी दी जा रही हैं।
रत्नेश डेहरिया ने स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर निवेदन किया है।
कमलनाथ ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र
कमलनाथ ने इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (मप्र पुलिस मुख्यालय, भोपाल)
पत्र लिखकर आग्रह किया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि पत्रकार रत्नेश डेहरिया को न्याय मिल सके।



