खेलमध्यप्रदेशसिवनी

एसपीएल टेनिस क्रिकेट के ग्रैंड फिनाले आज, खिताब के लिए भिड़ेंगे नन्नू 11 एवं बायस क्लब

वेटरन में बॉयज क्लब के साथ जैस -11 की संभावना

11 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी प्रीमीयर लीग के ग्रैंड फिनाले में रविवार को खिताबी देखने को मिलेगी। ओपन वर्ग में नन्नू इलेवन एवं बायस क्लब ने अपने सेमीफाइनल में जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वैटरन वर्ग में सेमीफाइनल जीतकर बॉयज क्लब फाइनल खेलेगी। जबकि दूसरा सेमीफाइनल जैसा 11 एवं सिंघम क्लब के बीच खेला जाना बाकी है। ज्यादा उलट फेर नहीं हुआ तो जैस -11 की संभावना प्रबल मानी जा रही है ।

आज शनिवार का दिन शानदार रनो की बरसात के साथ शुरू हुआ। टूर्नामेंट के संयोजक अब्दुल काबिज खान ने बताया कि आज हुए मूकाबलो मे जिले के खिलाडिय़ों के साथ बहार से आने वाले सभी ओवरसीज प्लेयर्स ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन बैटिंग और बालिंग का प्रदर्शन किया। आज का पहला सेमी फाइनल मुकाबला सिवनी बॉयज सिवनी व एमसीजी क्लब के मध्य खेला गया जिसमें सिवनी बॉयस् ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी बल्लेबाजों ने अपने टीम के लिए बेहतरीन बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए 171 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया ।

जवाब में एमसीजी की बल्लेबाज कुछ ज्यादा नहीं कर पाए एमसीजी क्लब मात्र 73 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह यह सेमीफाइनल जीत कर सिवनी बॉयस् वेटरन वर्ग के फाइनल में पहुंच गई, इस मैच के मेन ऑफ द मैच कैप्टन कूल आसिफ पटेल रहे, जिन्होने शानदार 4 विकेट लिए, आज के ओपन वर्ग के दो क्वार्टर फाइनल मूकाबले खेले गए हैं जिसमें पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला सिवनी बॉयस् सिवनी व महावीर बॉयस् के मध्य खेला गया जिसमें महावीर बॉयस् ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 87 रन 10 विकेट गवा कर बनाई ।जवाब में सिवनी बॉयज के बल्लेबाज सचिन मलिक की ताबड़तोड़ 9 चौके और 3 छक्कों की तुफानी पारी के चलते मात्र 4.4 ओवर में ही सिवनी बॉयज ने यह क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । इस मैच के मेन ऑफ द मैच सचिन मलिक रहे ।

दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला नन्नू 11 व चंदवंशी बॉयज के मध्य खेला गया जिसमें नन्नू 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बोर्ड पर लगाएं । जवाब में चंद्रवंशी बॉयज मात्र 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । नानु 11 के बल्लेबाज रवि कोहली जिन्होने 69 रन की परी खेली और 3 विकेट लिए उन्हे मेन ऑफ द मैच दिया गया।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिवनी बॉयज सिवनी व बींझावाड़ा के मध्य खेला गया, जहां बींझा वाड़ा ने पहली बैटिंग करते हुए नौ विकेट गवाकर 64 रन बनाए, जवाब में सिवनी बॉयस् के खिलाडीयो मे बेहतरीन खेल दिखाते हुए मात्र 4.4 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त करके सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में प्रवेश किया ।इस मैच के मेन आफ द मैच कामरान रहे । दूसरा सेमी मुकाबला नन्नू 11 व बंडोल फाइटर के मध्य खेला गया। जिसमें बंडोल फाइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों पर 70 रन 9 विकेट खोकर बनाएं। वहीं जवाब में नन्नू 11 के बल्लेबाज ने अच्छी बेहतरीन खेल कला कौशल का प्रदर्शन करते हु? इस लक्ष्य को प्राप्त करके फाइनल में जगह बनाई।

इस मैच के मेन ऑफ़ द मैच मंगेस यादव रहे । कल सिवनी प्रीमीयर लीग का फाइनल मुकाबला ओपन वर्ग मे सिवनी बॉयस् सिवनी वनानू 11 के मध्य खेला जाएगा वही वेट रन का दुसरा सेमी फाइनल जो की जेस 11 व सिंघम के मध्य होगा इस सेमी फाइनल को जीतने वाली टीम फाइनल में मैच मे सिवनी बॉयस सिवनी वेटरन से खिताबी भिंडत करेगी। टूर्नामेंट के अध्यक्ष नरेंद्र गुड्डू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नॉकआउट से सभी मैचों का यूट्यूब एवं सिटी केवल से लाईव प्रसारण किया जा रहा है।

एसपीएल क्रिकेट महाकुंभ की टीमें रोमांचक मुकाबलों के साथ सेमी फाइनल में

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button