मंडला यशो:- जिला मुख्यालय से लगे देवदरा के मेहर बाबा कुटी प्रागंण में 17 दिसंबर से आयोजित श्री अष्टलक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा का 25 दिसंबर को समापन किया गया। 15 दिसंबर को जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारका शारदा पीठ ने इस महायज्ञ की शुरूआत की थी उन्होंने यहां पर एक धर्मसभा को संबोधित करते हुए परम ब्रम्हा परमेश्वर से इस यज्ञ के सफल होने की कामना की थी। वहीं समापन के अंतिम दिवस प्रात: काल से ही श्री अष्टलक्ष्मी यज्ञ का पूजन आरंभ किया गया। जो दोपहर को पूर्णाहूति के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान पंडित रामगोपाल शास्त्री नीलू महाराज ने यज्ञ का महत्व बताया। उन्होंने कहां कि यज्ञ हमेशा विश्व कल्याण के लिए किए जाते हैं यह सनातन से चला आ रहा है। यज्ञ शब्द की उत्पत्ति युग धातू से हुई है जिसका तात्पर योग जोडना होता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो धरती में गुरत्वाकर्षण के कारण जो भी उछाली जाती है वह वापस आ जाती है। देवता सूक्ष्म रूप से अंतरिक्ष में रहते हैं। हवन में जो आहूति डाली जाती है वह घूरम और ज्वाला के रूप में परिवर्तित हो जाती है जो अंतरिक्ष में जाती है वापस नहीं आती है। वही देवता को मिलता है। पंडित नीलू महाराज ने बताया कि मंत्रो से ऊर्जा शक्ति मिलती है। अब राम राज की स्थापना हो रही है भगवान राम राजा बन रहे हैं। फिर से लोग धर्म की और लौट रहे हैं। सनातन धर्म में यज्ञ श्रेष्ठ कार्य माना जाता है। उनका यह 53 वां यज्ञ है। देवदरा में आयोजित श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ के लिए बनी यज्ञ शाला में 65 नदियों का जल रखा गया था। वहीं 35 तीर्थों की मिट्टी है जिसकी परिक्रमा कर लोग ने धर्म लाभ लिया। वहीं दोपहर को श्रीमद् भागवत महापुराण वाचन किया गया। जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं का सार बताया गया कथा समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में अन्नपूर्णा माता को नमन करते हुए कल्पतरू कल्पना माता ने देवी देवताओं का आव्हान किया और भव्य भंडारे को आरंभ कराया यहां पर हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की देर रात तक भंडारा चलता रहा। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ के अंतिम दिवस नर्मदा नंदगिरी जी महाराज अमरकंटक वाले, स्वामी नरसिंह दास जी महाराज नरसिंह मंदिर जबलपुर एवं स्वामी पंगलानंद जी महाराज दादा दरबार जबलपुर का आगमन हुआ। उपस्थित संतो को धर्मगुरू पं. नीलू महाराज ने बताया कि इस यज्ञ शाला के अंदर के कलशों में 35 पवित्र नदियों का जल एवं चार समुद्रों का जल एवं 24 तीर्थों की मिट्टी छोड़ी जायेगी जिनमें नैमिसारन्य, काशी, वृंदावन, चारों धाम, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, द्वारिका, बद्रीका धाम, हरिद्वार, रेवा सागर संगम पुष्कर की मिट्टी प्रमुख है। 9 कुंडीय यज्ञ शाला में पूर्व द्वार पर शंख, दक्षिण द्वार पर चक्र, पश्चिम द्वार पर गदा एवं उत्तर द्वार पर कमल स्थापित किया गया है। वहीं खंभात की खाडी गुजरात से लाए गये अति विशिष्ट श्रीयंत्र का मान सरोवर से लाए गये श्रीयंत्र का अभिषेक हुआ है। अष्टलक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ में जिस गौर गणेश का पूजन हुआ है यह गौर गणेश की गोबर की मूर्ति भारत की सबसे बड़ी गौशाला जडखोर राजस्थान की गौशाला से लाई गई है यह गौशाला श्रीकृष्ण की नित्य गौ चरण स्थली है। जहां पर 40 हजार गौवंश है। सप्त मृतिका में उपयोग होने वाली गौ रज श्री सूर श्याम गौ शाला चंद्र सरोवर गोवर्धन उत्तर प्रदेश से लाई गई है। चंद्र सरोवर गोवर्धन से जल और मिट्टी लाई गई है यहां चंद्रमा का प्राकट्य हुआ था। साथ ही मानसी गंगा का जल और श्री राधा कुंड का जल गोवर्धन परिक्रमा मार्ग से लाया गया है। जिन्होंने इस कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के आयोजन कम देखने को मिलते हैं। यहां पर 1100 महिलाओं की सुहागली कराई गई थी इस पर भी संत समाज ने मातृशक्तियों को बधाई दी है। वहीं कथा स्थल में संत सम्मलेन और ब्राम्हण भोज भी कराया गया। उपस्थित संतो ने कहा कि धर्म की स्थापना और सनातन धर्म की रक्षा हर हिन्दू का कर्तव्य है। संत समाज ने गीता जयंती के आयोजन पर भी प्रशंसा की है। इस दौरान संत समाज का मंच से सम्मान किया गया। वहीं लगभग 200 सामाजिक लोगों का मंच से सम्मान हुआ उन्होंने सम्मान पत्र के साथ श्रीफल भी भेंट किया गया। कार्यक्रम आभार प्रगट समाजसेवी नीरज अग्रवाल द्वारा किया गया। इस धार्मिक आयोजन में तन मन धन से सहयोग करने वाले सभी लोगों को वरदान आश्रम अंजनिया के प्रमुख और इस धार्मिक आयोजन के मुखिया कथावाचक पं. रामगोपाल शास्त्री नीलू महाराज ने आभार व्यक्त किया है।
सनातन धर्म के लिए मील का पत्थर बना अष्टलक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा बोले नर्मदा नंदगिरी जी महाराज
Previous Article2 दिवसीय प्रवास पर मंडला पहुँचे महामहिम राज्यपाल
Next Article दैनिक यशोन्नति सिवनी शुक्रवार 29 दिसंबर 2023