वक्फ जमीनों की खरीदी बिक्री पर तत्काल स्टे लगाने की मांग
सिवनी 02 मार्च 2025 सिवनी यशो:- वक्फ दरगाह मियां मोहम्मद शाह वली सिवनी की वक्फ संपत्तियों को भू-माफिया द्वारा खुर्द-बुर्द कर दिया गया उसके बवजूद भी कुछ जियारत एरिया में भू-माफिया द्वारा कब्जे वाली जमीनें खरीदी बेची जा रही है जबकि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि वक्फ संपत्तियों को एक इंच भी खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा । जो ज़मीन खरीदी बेची जा चुकीं हैं उसे जल्द ही कब्जे धारियों से मुक्त कर वक्फ बोर्ड अपने कब्जे में लेकर समाजिक हित मे काम में लिया जाएगा। इस आशय की बात सुन्नी वक्फ संपत्ति बचाओ अभियान मध्यप्रदेश इंडिया की ओर से पूर्व पार्षद फय्याज कुरैशी छोटू पाषर्द द्वारा जारी वक्तव्य में कही गयी है । पूर्व पार्षद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त जमीन जो बची हुई है उसकी खरीदी बिक्री में स्टे लगा कर एवं उसके नामांतरण पर जिला कलेक्टर महोदय स्टे लगा कर वक्फ संपत्ति को बर्बाद करने वाले माफियाओं पर लगाम लगाएं ।