देश विदेशधर्ममध्यप्रदेशसिवनी

राजपत्र ने जिसे बताया वक्फ की संपत्ति, वह राजस्व के रिकार्ड में नहीं 

डुंगरिया, बिठली एवं ज्यारत में वक्फ की कोई जमीन नहीं   

Seoni 07 February 2025
सिवनी यशो:- वक्फ की संपत्ति सिवनी में होने के जो दावे किये जा रहे है । उस संपत्ति को ढंूढ़ते रह जाओगे मिलेगी नहीं । जिस  संपत्ति पर वक्फ दावे कर रहा है और अल्पसंख्यक समाज के प्रमाणित रूप से वक्फ की होना बता रहे है वह वक्फ के रिकार्ड ओर सर्वे के साथ राजपत्र में हो सकती है परंतु सरकारी रिकार्ड में उस संपत्ति का कोई जिक्र नहीं है । आज दैनिक यशोन्नति ने इस संबंध में राजस्व निरीक्षक रतन शाह उईके से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि वर्तमान रिकार्ड में वक्फ की संपत्ति के भौतिक सत्यापन के लिये आदेश प्राप्त हुये थे जिसे सत्यापित कर रिपोर्ट भेज दी गयी है । 
राजस्व निरीक्षक श्री उईके ने बताया कि ज्यारत, बिठली एवं डुंगरिया में वक्फ की कोई जमीन संबंधी कोई रिकार्ड हमारे राजस्व रिकार्ड में नहीं है । जबकि वक्फ संपत्ति संबंधी दावा करने वाले बता रहे है कि 
 वक्फ की उक्त संपत्ति का उल्लेख मध्यप्रदेश के सरकारी दस्तावेज के रूप में माना जाने वाला राजपत्र भी इस संपत्ति का उल्लेख है जिसमें 01 अप्रैल 1983 के राजपत्र में इस इसका प्रकाशन किया गया है । बताते है कि वक्फ की यह संपत्ति 320 एकड़ डुंगरिया में 27.3 एकड़ जमीन बिठली में एवं 27.5 एकड़ जमीन ज्यारत में है । जानकारी के अनुसर सिवनी जिले में 372 एकड़ वक्फ की जमीन है जिसमें 27 एकड़ जमीन ज्यरत की भी शामिल है जो वक्फ की सर्वे रिपोर्ट में पंजीयन क्रमांक 30/60 में दर्ज है ।
सिवनी में वक्फ के दावे और संपत्ति का मामला उलझता हुआ नजर आ रहा है । इसके संबंध में जो भी प्राप्त होती है उसे सार्वजनिक किया जायेगा । इस संबंध में वक्फ से संबंधित रहे व्यक्तियों द्वारा प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही गयी है वह प्राप्त होते ही प्रकाशन किया जायेगा और इस प्रकार के दावे कराने वालों को उचित स्थान पर अपनी बात रखने की दैनिक यशोन्नति सलाह देता है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button