Wed, 21 Oct 2026 | 06:35:15 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सीएम डॉ. मोहन यादव का किसानों को बड़ा भरोसा: उन्नत खेती और पशुपालन से बढ़ेगी आय, 5 साल में दुग्ध उत्पादन में नंबर-1 बनेगा मध्यप्रदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 07, 2026 08:57 pm / Post views : 49

सीएम डॉ. मोहन यादव का किसानों को बड़ा भरोसा: उन्नत खेती और पशुपालन से बढ़ेगी आय, 5 साल में दुग्ध उत्पादन में नंबर-1 बनेगा मध्यप्रदेश
शेयर करें:

सीएम मोहन यादव किसान संवाद - सीएम मोहन यादव बोले- उन्नत खेती और पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय, 5 साल में दुग्ध उत्पादन में नंबर-1 बनेगा एमपी

Bhopal 07 July 2026 भोपाल/ग्वालियर यशो:-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित उन्नत कृषि संभागीय कार्यशाला में किसानों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहुफसली खेती, प्राकृतिक कृषि और आधुनिक पशुपालन को तेजी से बढ़ावा दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले पांच वर्षों में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश का नंबर-1 राज्य बनेगा।

कार्यशाला का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से ग्वालियर के खुरैरी और जहांगीरपुर में बनने वाली अत्याधुनिक हाईटेक नर्सरी एवं फ्लोरीकल्चर गार्डन के प्रथम चरण का रिमोट से भूमिपूजन किया। साथ ही उद्यानिकी, मत्स्य पालन और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को हितलाभ भी वितरित किए।

[caption id="attachment_48261" align="alignleft" width="300"]ग्वालियर में उन्नत कृषि कार्यशाला के दौरान किसानों को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में आयोजित उन्नत कृषि संभागीय कार्यशाला में किसानों से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।[/caption]

यह भी पढ़े :- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव— मध्यप्रदेश में इसी महीने लागू होगी समान नागरिक संहिता (UCC)

सिंचाई रकबा 50 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2003 में प्रदेश का सिंचाई रकबा करीब 7.5 लाख हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर लगभग 50 लाख हेक्टेयर हो गया है। सरकार का लक्ष्य इसे 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाना है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय चंबल-पार्वती-कालीसिंध और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजनाओं को देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

कृषि ऋण जमा करने के लिए अब पूरे साल का समय

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को 31 मार्च तक ऋण जमा करने की बाध्यता नहीं रहेगी। सरकार ने कृषि ऋण जमा करने के लिए पूरे वर्ष का समय उपलब्ध कराया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

[caption id="attachment_48262" align="alignright" width="300"]ग्वालियर में उन्नत कृषि कार्यशाला के दौरान किसानों को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में आयोजित उन्नत कृषि संभागीय कार्यशाला में किसानों से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।[/caption]

यह भी पढ़े :-जल संकट पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, जिलाध्यक्ष शेषराव यादव बोले— समन्वय होता तो छिंदवाड़ा को इतनी बड़ी कीमत नहीं चुकानी पड़ती

प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का किया सम्मान

कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। बिलौआ के किसान प्राण सिंह माथुर ने प्राकृतिक खेती और अपनी विकसित अमरूद की नई किस्मों 'बिलौआ-22' और 'बिलौआ-रेड' की जानकारी दी। वहीं देवरा के किसान बृजेन्द्र रावत ने प्राकृतिक खेती अपनाने के अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने दोनों किसानों का उत्साहवर्धन किया।

समन्वित कृषि मॉडल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में समन्वित कृषि प्रणाली एवं बहु-स्तरीय कृषि पद्धति इकाई का लोकार्पण किया। इस मॉडल में फसल उत्पादन, डेयरी, बकरी पालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन और जैविक खाद निर्माण को एकीकृत किया गया है, जिससे किसानों की लागत कम और आय के स्रोत अधिक होंगे।

[caption id="attachment_48263" align="alignleft" width="300"]ग्वालियर में उन्नत कृषि कार्यशाला के दौरान किसानों को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में आयोजित उन्नत कृषि संभागीय कार्यशाला में किसानों से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।[/caption]

यह भी पढ़े :-कांग्रेस आंतरिक कलह और नेतृत्व संकट से जूझ रही है: हेमंत खण्डेलवाल

हेलमेट बांटे, बतखों को दाना खिलाया और पौधारोपण किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत करीब 50 लोगों को हेलमेट वितरित किए तथा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की। कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बने बहुउद्देश्यीय तालाब में उन्होंने बतखों को दाना भी खिलाया और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

https://x.com/DrMohanYadav51/status/2074172040588976237?s=20

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष