अन्नदाता सर्वोपरि, किसान कल्याण पर विशेष ध्यान : CM मोहन यादव; ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव
Bhopai 02 September 2026 ग्वालियर/भोपालयशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि हैं और किसान कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खेत से लेकर किसान के खाते तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के कल्याण का संकल्प लिया है।
मुख्यमंत्री बुधवार को ग्वालियर में आयोजित बलराम जयंती महोत्सव एवं सहकारिता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भगवान श्री बलराम के कृषि एवं किसानों के प्रति योगदान का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित किसानों पर पुष्पवर्षा भी की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल, कृषक कवच योजना, नवीन पंजीकृत 200 पैक्स समितियों के कार्यालयों तथा ग्वालियर में अपेक्स बैंक की संभागीय शाखा का शुभारंभ किया।