Wed, 21 Oct 2026 | 10:46:24 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पेंच की गौरवगाथा की एक अमर नायिका: वरिष्ठ बाघिन पी.एन.-20 (टी-20) का निधन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 10, 2026 12:29 pm / Post views : 494

पेंच की गौरवगाथा की एक अमर नायिका: वरिष्ठ बाघिन पी.एन.-20 (टी-20) का निधन
शेयर करें:
BREAKING NEWS

Pench Tigress PN 20 Death

18 साल की गौरवगाथा का अंत: (Pench Tigress PN 20 Death) से शोक में पेंच का जंगल

“लंगड़ी बाघिन” ने 10 शावकों को जन्म देकर पेंच की बाघ विरासत को नई ऊंचाई दी

सिवनी। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पेंच टाइगर रिजर्व के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय (Pench Tigress PN 20 Death) के साथ समाप्त हो गया। रिजर्व की प्रसिद्ध और वरिष्ठतम बाघिनों में शामिल पी.एन.-20 (टी-20), जिसे पर्यटक और वन्यजीव प्रेमी स्नेहपूर्वक “लंगड़ी बाघिन” के नाम से जानते थे, मंगलवार प्रातः लगभग 10:30 बजे कर्माझिरी रेंज के बाइसन बीट अंतर्गत जोड़ा मुनारा कैम्प के पास मृत अवस्था में पाई गई। [caption id="attachment_42555" align="alignnone" width="300"](Pench Tigress PN 20 Death) Pench Tiger Reserve famous Langdi Tigress PN20 पेंच टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध लंगड़ी बाघिन PN-20[/caption] वर्ष 2008 में जन्मी इस बाघिन की आयु लगभग 18 वर्ष थी। अत्यधिक वृद्धावस्था के कारण वह लंबे समय से शारीरिक रूप से कमजोर हो चुकी थी और अंततः प्राकृतिक कारणों से उसका निधन हो गया।

कॉलरवाली की सहोदर, पेंच की गौरवशाली वंश परंपरा की धरोहर

पी.एन.-20 केवल एक बाघिन नहीं बल्कि पेंच की गौरवशाली वंश परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा थी। वह विश्वप्रसिद्ध “कॉलरवाली बाघिन” की सहोदर बहन थी। कॉलरवाली की तरह ही पी.एन.-20 ने भी पेंच के जंगलों में अपनी अलग पहचान और विरासत स्थापित की। [caption id="attachment_42556" align="alignnone" width="300"](Pench Tigress PN 20 Death) Pench Tiger Reserve famous Langdi Tigress PN20 पेंच टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध लंगड़ी बाघिन PN-20[/caption] कर्माझिरी परिक्षेत्र के लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र में उसका विचरण रहा। जंगल सफारी के दौरान उसकी एक झलक पाने के लिए पर्यटक उत्सुकता से प्रतीक्षा करते थे। उसके सामने के पंजे में जन्मजात विकृति थी, जिसके कारण वह हल्का लंगड़ाकर चलती थी। इसी वजह से पर्यटकों के बीच वह “लंगड़ी बाघिन” के नाम से प्रसिद्ध हो गई।

10 शावकों की माँ – पेंच में बढ़ाई बाघों की नई पीढ़ी

(Pench Tigress PN 20 Death) के साथ पेंच टाइगर रिजर्व ने एक ऐसी मातृ बाघिन को खो दिया जिसने अपने जीवनकाल में कुल 10 शावकों को जन्म दिया। इन शावकों ने आगे चलकर पेंच और आसपास के जंगलों में अपना क्षेत्र स्थापित किया।
  • दिसंबर 2012 – पहली बार दो मादा शावकों को जन्म
  • 2016 – तीन शावक (एक नर, दो मादा)
  • 2019 – चार नर शावक
  • 2021 – एक मादा शावक, जो वर्तमान में PN-165 “लक्ष्मी” के नाम से कर्माझिरी क्षेत्र में विचरणरत है
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की मातृ बाघिनें किसी भी टाइगर रिजर्व की आनुवंशिक विविधता और बाघों की स्थायी आबादी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं।

वृद्धावस्था में भी दिखाई अदम्य जीवटता

जीवन के अंतिम वर्षों में पी.एन.-20 अत्यधिक वृद्ध हो चुकी थी और स्वयं शिकार करने में असमर्थ थी। फिर भी उसने जंगल में जीवित रहने की अद्भुत जिजीविषा का परिचय दिया। कई बार अन्य बाघों या तेंदुओं द्वारा छोड़े गए शिकार से उसे भोजन मिल जाता था। अत्यधिक आयु के बावजूद इतने लंबे समय तक जीवित रहना उसकी असाधारण जीवटता और संघर्षशील जीवन शक्ति को दर्शाता है।

सम्मानपूर्वक दी गई अंतिम विदाई

(Pench Tigress PN 20 Death) के बाद पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन तथा मुख्य वन संरक्षक सिवनी द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की निर्धारित गाइडलाइंस के अनुसार वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक और स्थानीय पशु चिकित्सक की उपस्थिति में पोस्टमार्टम एवं भस्मीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

पेंच की पहचान बन चुकी थी यह बाघिन

पेंच नेशनल पार्क की पहचान केवल उसके घने जंगलों या पर्यटन से नहीं बल्कि उन बाघों से भी है जिन्होंने इस अभयारण्य को वैश्विक पहचान दिलाई।

(Pench Tigress PN 20 Death) वन्यजीव संरक्षण की दुनिया के लिए एक भावनात्मक क्षण है। उसकी संतानों की पीढ़ियाँ आने वाले वर्षों में भी पेंच के जंगलों में विचरण करती रहेंगी और यह बाघिन पेंच की संरक्षण गाथा में हमेशा जीवित रहेगी। https://www.ptinews.com/story/national/pench-reserves-famous-langdi-tigress-dies-of-old-age-was-sibling-of-renowned-collarwali/3445021

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष