मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस: वरिष्ठ पेंशनरों का हुआ सम्मान और स्वास्थ्य परीक्षण

पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा बरघाट ने सहयोगियों को किया धन्यवाद, सौ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को दिया सम्मान

Seoni December 21, 2025
बरघाट सिवनी यशो:- राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी जनों का पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा बरघाट द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तहसील अध्यक्ष ठनसिंह राहगडाले ने कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के सौ से अधिक पेंशनर साथियों को शाल व श्रीफल से सम्मानित किया।

स्वास्थ्य शिविर में पेंशनरों की देखभाल

भारतीय स्टेट बैंक शाखा बरघाट के प्रबंधक के सौजन्य,

रेडक्रास सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वृद्ध पेंशनरों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

और औषधियों का वितरण किया गया।

सहयोगियों को धन्यवाद

राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस कार्यक्रम के माध्यम से सहयोगी साथियों को तनमनधन से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।

आयोजकों ने सभी को नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

https://www.amarujala.com/video/himachal-pradesh/dharamshala/video-national-pensioners-day-was-celebrated-in-dharamshala-and-senior-pensioners-were-honored-2025-12-17

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!