मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नीता पटेरिया बोलीं—महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक हैं केंद्र सरकार के बजट

महिला संवाद कार्यक्रम में बजट 2026 के प्रावधानों पर हुई विस्तृत चर्चा

Seoni 11 February 2026
सिवनी यशो:- केंद्रीय बजट 2026 को लेकर जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में
पूर्व सांसद सिवनी एवं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता पटेरिया
ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ऐसे बजट प्रस्तुत कर रही है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और
सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Budget 2026 Mahila Samvad Program Seoni addressed by former MP Nita Pateriya
सिवनी में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करतीं पूर्व सांसद एवं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीता पटेरिया।

नीता पटेरिया ने कहा कि हाल के वर्षों में बजट के माध्यम से महिलाओं के
स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा
को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इससे महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती मिली है,
बल्कि वे समाज में सम्मानजनक और निर्णायक भूमिका निभाने में सक्षम हुई हैं।

Budget 2026 Mahila Samvad Program Seoni addressed by former MP Nita Pateriya
वनी में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करतीं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन

महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार हुआ बजट 2026

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्रीमती पटेरिया ने कहा कि
बजट 2026 महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिला उद्यमिता, स्वयं सहायता समूहों,
मातृ स्वास्थ्य और बालिकाओं की शिक्षा से जुड़ी कई योजनाओं को मजबूती दी गई है।

Budget 2026 Mahila Samvad Program Seoni addressed by former MP Nita Pateriya
महिलाओं तक योजनाओं की सही जानकारी जरूरी: मीना बिसेन

महिलाओं तक योजनाओं की सही जानकारी जरूरी: मीना बिसेन

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने संबोधन में कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि बजट 2026 इसी सोच को आगे बढ़ाने वाला बजट है,
जिससे महिलाओं को नए अवसर और आत्मविश्वास मिला है।
महिला संवाद जैसे कार्यक्रम महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

महिलाओं ने रखे सुझाव, साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर,
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित महिलाओं ने भी बजट से जुड़े अपने विचार और सुझाव साझा किए।
महिलाओं ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से उन्हें सरकारी योजनाओं की वास्तविक जानकारी मिलती है,
जिससे वे योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

Budget 2026 Mahila Samvad Program Seoni addressed by former MP Nita Pateriya
वनी में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करतीं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके,

पदाधिकारी, बरघाट जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू,

नगर परिषद अध्यक्ष छपारा श्रीमती निशा पटेल,

सहित अन्य जनप्रतिनिधि,

जिला पदाधिकारी,

भाजपा कार्यकर्ता एवं

बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिला संवाद के दौरान महिलाओं ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता

चंद्रकांता राजपूत,

सरिता सोनी,

नीता बोकडे,

राधा तिवारी,

उषा तिवारी,
सीता चौरसिया,

रजनी विश्वकर्मा,

गायत्री चौरसिया,

रश्मि कश्यप

आदि महिलाओं ने भाजपा महिला मोर्चा की नेता

श्रीमती कविता शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!