क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

भतीजे ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई चाचा की हत्या, लखनादौन पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

जादू-टोना के शक और जमीन विवाद बना हत्या की वजह, 6 मोबाइल और बाइक जब्त

लखनादौन हत्या कांड- भतीजे ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई चाचा की हत्या, लखनादौन पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Seoni, 07 July 2026
सिवनी/लखनादौन यशो:- सिवनी जिले की लखनादौन पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर ग्राम सिहोरा में हुए चर्चित अंधे हत्या कांड का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के भतीजे ने जादू-टोना करने के संदेह और जमीन-जायदाद के विवाद के चलते अपने ही चाचा की हत्या की साजिश रची और डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक के.पी. धुर्वे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया।

तालाब किनारे मिला था शव

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई 2026 को ग्राम सिहोरा के तालाब किनारे मोहनलाल गोल्हानी (42) का शव उथले पानी में मिला था। प्रारंभिक जांच में हत्या कर साक्ष्य छिपाने की आशंका के आधार पर मामला दर्ज कर विशेष जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़े :-बाहुबली चौक का नाम बदलने के प्रस्ताव पर जैन समाज ने जताया विरोध, धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए सौंपा ज्ञापन

जादू-टोना के शक में रची हत्या की साजिश

विवेचना के दौरान मृतक के भतीजे राहुल गोल्हानी पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपनी बीमारी के लिए चाचा को जादू-टोना का जिम्मेदार मानता था। साथ ही जमीन-जायदाद में चाचा को अधिक हिस्सा मिलने से भी वह नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने आकाश महोबिया को 1.50 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी।

यह भी पढ़े :-विधायक दिनेश राय मुनमुन ने लखनादौन आगमन पर पदयात्रा का किया स्वागत

डीएपी खाद का बहाना, फिर गमछे से घोंट दिया गला

पुलिस जांच में सामने आया कि 2 जुलाई की रात राहुल ने डीएपी खाद लाने का बहाना बनाकर अपने चाचा को तालाब के पास बुलाया। पहले से घात लगाए बैठे आकाश महोबिया, धर्मेन्द्र अहिरवार, प्रियांशु यादव और आशीष काकोडिया ने गमछे से गला घोंटकर मोहनलाल की हत्या कर दी। आरोप है कि गीता बाई ने मृतक की लोकेशन उपलब्ध कराकर वारदात में सहयोग किया। हत्या के बाद शव को तालाब किनारे फेंक दिया गया।

6 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक जब्त

पुलिस ने मामले में राहुल गोल्हानी, गीता बाई, आकाश महोबिया, धर्मेन्द्र अहिरवार, आशीष काकोडिया और प्रियांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन और एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

यह भी पढ़े :-कांग्रेस आंतरिक कलह और नेतृत्व संकट से जूझ रही है: हेमंत खण्डेलवाल

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक के.पी. धुर्वे, उपनिरीक्षक देवेन्द्र जायसवाल, उपनिरीक्षक मनोज परतेती सहित थाना लखनादौन एवं आदेगांव के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://www.youtube.com/watch?v=7PB_6j2kx1k

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!