सिवनी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं निशा नाग, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
मंडला में भावना साहू और पांढुर्णा में संजूलता सोनवंशी को भी मिली कमान, भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने दी बधाई और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार
भाजपा महिला मोर्चा सिवनी जिलाध्यक्ष बनीं निशा नाग, मीना बिसेन ने दी बधाई
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे राजवाड़े द्वारा जारी आदेश में सिवनी से श्रीमती निशा नाग, मंडला से श्रीमती भावना साहू तथा पांढुर्णा से श्रीमती संजूलता सोनवंशी को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें:- दतिया उपचुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, सिवनी के पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी बने उम्मीदवार
सिवनी में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिवनी जिले में श्रीमती निशा नाग की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने निशा नाग को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि संगठन ने एक समर्पित कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है, जिससे महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे राजवाड़े के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:- संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से सक्षम होना जरूरी : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी
मंडला और पांढुर्णा में भी नई जिम्मेदारी
महिला मोर्चा की नई सूची में मंडला जिले से श्रीमती भावना साहू तथा पांढुर्णा जिले से श्रीमती संजूलता सोनवंशी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दोनों नियुक्तियों का स्थानीय संगठन एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।
यह भी पढ़ें:- रविशंकर पाल बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सिवनी जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
संगठन को मिलेगा नया नेतृत्व
भाजपा महिला मोर्चा की इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रदेश नेतृत्व ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों से महिला कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की है।


